मंत्री मदन सहनी ने फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि

0
37

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा-सुमन अर्पित की। राष्ट्रीय मल्लाह महासभा द्वारा अपने आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि फूलन देवी अत्याचार, दमन एवं महिला उत्पीड़न के खिलाफ आजीवन लड़ी और उनकी आखिरी साँस भी संघर्षमय रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय मल्लाह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक निषाद ने कहा कि फूलन देवी की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब महिलाओं को पुरूषों के बराबर अधिकार व सम्मान मिलेगा, और उनका उत्पीड़न होना बंद होगा। प्रदेश अध्य़क्ष अवधेश कुमार निषाद ने कहा कि महिलाएं फूलन देवी से प्रेरणा लें फिर देश में कोई निर्भया नहीं होगी। संचालन गणेश कुमार बिन्द ने किया। कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक अरविन्द कुमार सहनी, अशोक आजाद, मुखिया गीता बिन्द, प्रदेश महिला अध्यक्ष पिंकी सहनी, देवराज चौधरी, सुनील केवट, मधुसुदन साव, वेद प्रकाश, देवकी नन्दन निषाद, अमित यादव, प्रवाल कुमार आदि ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here