पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रीति श्रीवास्तव को महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड

0
54

राजू बोहरा,नयी दिल्ली/www.tewaronline.com

इण्डो-नेपाल समर सता आर्गेनाइजेशन की ओर से भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन  में संध्या की पूर्व पर प्रीति श्रीवास्तव को महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड से नवाजा गया। महिला शक्ति शिरोमणि अवॉर्ड – इंडो -नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन द्वारा न्याय मूर्ति परमानंद झा प्रथम उपराष्ट्रपति- नेपाल सरकार ,काठमांडू नेपाल के उप राष्ट्रपति सरकार के श्यामानंद सुमन, पूर्व राजदूत ,विष्णु हार्ट नेपाल परिषद के पूर्व अध्यक्ष बोर्ज बहादुर कार्मी ने जयपुर राजस्थान की जानीमानी समाज सेविका प्रीति श्रीवास्तव को महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड दिया है। यह सम्मान पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया। नृत्यांशी कला सोसाइटी संस्था की सचिव प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि यह अवार्ड उन्हें  कला संस्कृति बचायो अभियान के हेतु सामाज में उत्कृष्ट  सेवा भाव कें लिए  मिला है। पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में महिलाओ के लिए उत्कृष्ट कार्य करने प्रीति श्रीवास्तव को पहले भी कई प्रतिष्ठित अवार्ड्स मिल चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here