शशि रंजन यादव को सौंपा गया पटना महानगर जिला कांग्रेस का प्रभार

0
56

पटना। पटना महानगर जिला कांग्रेस कार्यालय कदमकुआँ  में नव नियुक्त पटना महानगर जिला कांग्रेस  कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन यादव को जिला अध्यक्ष का प्रभार सौंपने का कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष राज कुमार राजन ने शशि रंजन यादव को पदभार ग्रहण कराया।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष शशि रंजन यादव ने वार्ड और प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए नेताओ और कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सदस्यता अभियान में गति लाने  का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने शशि रंजन यादव को महानगर अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत किया और कहा कि कर्मठ युवा साथी को ज़िम्मेदारी देने से संगठन अधिक सक्रिय और गतिशील होगा। इसके लिए हम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा का धन्यवाद करते हैं।

इस अवसर पर श्री राज कुमार राजन, डा. पुरुषोत्तम मिश्र, गुंजन पटेल, आनंद माधव, ललन कुमार, दौलत इमाम, सुजीत कु. सिन्हा, इबरार अहमद रज़ा, सौरभ सिन्हा ,शकीर् अली, दीपक शर्मा, श्री धुर्व नारायण  सिंह, सुनील कु. सिंह, आलोक भरद्वाज, नीरज कुमार, शरीफ रंगरेज, मुकुल यादव, अजय यादव, राजेश कुमार यादव, छत्रपति यादव, प्रेम अगरवाल,सोनू सिंह ,कुंदन गुप्ता, मनीष कुमार सिन्हा बिलास कुमार, भरत चौधरी आदि उपस्थित थे।