बिहार में बाढ़ के नाम पर लूट, सिर्फ आसमानी दौरा कर रहे हैं नीतीश : यशवंत सिन्हा

0
117

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अपने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायन्स के सहयोगी नेता भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष रेणु कुशवाहा के साथ बिहार में बाढ़ को लेकर बिहार के राज्यपाल फागु चौहान को ज्ञापन देने पहुँचे। हालांकि इस दौरान राज्यपाल यशवंत सिन्हा से नहीं मिलें उनका ज्ञापन अधिकारियों के द्वारा रख लिया गया । इस पर भारतीय सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष रेनू कुशवाहा ने दुख भी जताया। उन्होंने कहा कि इस बेहद गंभीर विषय पर भी राज्यपाल का ना मिलना दुख की बात है हालांकि यह एक संवैधानिक पद पर है इसलिए इस पर ज्यादा बोलना उचित नहीं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ के नाम पर लूट मची हुई है। मुख्यमंत्री सिर्फ आसमानी दौड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 75 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित है लेकिन उनका सुध लेने वाला कोई नहीं। हमने खुद बाढ़ प्रभावित इलाके का दौड़ा किया था। बिहार में जहां एक ओर बाढ़ से पूरी तरह जनता त्रस्त है और कई जगहों पर लोगों को भूखे रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है ऐसे में सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है।