खटाल बचाओ संघर्ष समिति की बैठक

0
29

तेवरऑनलाईन, पटना। बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किये मनमाने तरीके से खटाल उजाड़े जाने के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल और खटाल बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में 19 अक्टूबर 2014 को आयोजित विशाल रोषपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी के संबंध में प्रदेश राजद कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्य भर के पशुपालक एवं राजद नेताओं की भागीदारी रही। बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामचन्द्र पूर्वे ने कहा कि राजद गरीबों के सवालों पर चुप नहीं बैठेगा और उनके हक और हुकुक की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के बगैर खटालों को उजाड़े जाने से लाखों परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

प्रधान महासचिव श्री मुन्द्रिका सिंह यादव ने कहा कि राजद का इतिहास बिहार के करोड़ो गरीब-गुरबा की लड़ाई का रहा है और इसी क्रम में बिहार के खटालों के उजाड़े जाने के खिलाफ मांगे पुरी होने तक संघर्ष के रास्ते पर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं में बिहार के साथ हकमारी और भेदभाव के खिलाफ जनता के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष राजद के द्वारा जारी रहेगा। बैठक को प्रदेश खटाल बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक बबन यादव, युवा राजद अध्यक्ष श्री शिवचन्द्र राम, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, शक्ति सिंह यादव, मो0 एकबाल शमी, मनीष यादव, प्रदेश महासचिव निराला यादव, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, पी0के0 चैधरी, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, खुर्शिद आलम सिद्दिकी, अनवर आलम, भाई अरूण, गोरख पासवान, देव किशुन ठाकुर, लक्खी नारायण चन्द्रवंशी, पटना जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष महताब आलम, आशीष कुमार सिन्हा, रामाशंकर यादव, आनंदी यादव, निरंजन चन्द्रवंशी, जागेश्वर राय, उमेश यादव, शिवाजी, रामसेवक यादव, सुमन राम, रामउचित प्रसाद, रविन्द्र सिंह यादव, सुमेश कुमार, प्रमोद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता सम्बोधित करने वालों में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here