इन्फोटेन

राइटर्स एसोसिशन ऑफ इंडिया कार्यक्रम की लोकप्रियता हर आयोजन के साथ बड रही है- डॉ संदीप मारवाह

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता

नोएडा, फिल्म सिटी में 23 अप्रैल शनिवार 2022 को मारवाह स्टूडियो के प्रांगण में इंटरनेशनल चेंबर ऑफ मीडिया एंड इंडस्ट्री के अंर्तगत राइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सातवीं मीट का आयोजन किया गया। बता दें कि राइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देश के वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों तरह के लेखकों को एक प्लेटफार्म प्रदान करता है जहां वे स्वयं को स्थापित कर सकते हैं।

राइटर्स एसोसिशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ संदीप मारवाह ने कहा” आज साहित्य लेखन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिसके लिए अच्छा पढ़ना, सुनना और बोलना जरूरी है उन्होंने हिंदी भाषा को लेकर भावी पीढ़ी के लिए चिंता जताई की वे अपनी मातृभाषा को गंभीरता से लें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उन्नाव से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार महेश चंद्र शुक्ल ने कहा की “मैने जनभाषा में साहित्य लिखा और कोशिश की की जन जन तक मेरा साहित्य पहुंचे” उन्होंने रामायण पर लिखित ग्रंथ डॉ मारवाह को भेट भी किए।

इस मौके पर देश की चर्चित लेखिका रूपा सिंह ने साहित्य की चुनौतियों को लेकर तमाम बिंदुओं पर प्रकाश डाला और कहा की “अच्छा सोचना भी शुरू करें तभी सार्थक साहित्य की रचना होगी” जल शक्ति मंत्रालय से कार्यक्रम में शिरकत कर रहे उपायुक्त कौशल कुमार जी ने कहा की “कविता कहानी से इतर लेखकों को टेक्निकल राइटिंग की तरफ भी उन्मुख होना चाहिए जिससे विश्वविद्यालयों और सरकारों को मदद मिले”।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व प्रोफेसर एम पी शर्मा जी ने कहा “शोध पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और साथ ही अपनी भाषा के प्रति लगाव भी होना चाहिए” जिसके लिए उन्होंने कोरिया और पोलैंड के उदाहरण दिए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दिनेश उपाध्याय जी ने “भाषाई और सामाजिक संस्कार पर बल दिया और सटीक ऐतिहासिक लेखन पर भी जोर दिया” न्यूयॉर्क से पधारे अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति के निदेशक इंदरजीत शर्मा जी ने कहा की “विदेशों में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए बहुत कार्य हो रहा है जिसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है”इसके अलावा मंचीय मेहमानों में सूर्य संस्थान के महासचिव देवेंद्र मित्तल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दो पुस्तकों का विमोचन किया गया एक लेखिका ममता सोनी का कहानी संग्रह ” शब्दों के इंद्रधनुष” और लेखिका प्रतिभा जौहरी का उपन्यास “बंधु के मुख से” रहा। कार्यक्रम को एक सूत्र में पिरोया राइटर्स एसोसिशन के महासचिव सुशील भारती ने और उन्होंने कहा की “हिंदी लेखक को लिखने के मामले में थोड़ा साहसी होने की आवश्यकता है क्योंकि ईमानदार लेखन ही पाठक पैदा करता है” इस मौके पर “ग्लोबल फैशन एंड डिजाइन वीक” का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।

raju bohra

लेखक पिछले 28 वर्षो से बतौर फ्रीलांसर फिल्म- टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं और देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओ में इनके रिपोर्ट और आलेख निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं,साथ ही देश के कई प्रमुख समाचार-पत्रिकाओं के नियमित स्तंभकार रह चुके है,पत्रकारिता के अलावा ये बतौर प्रोड्यूसर दूरदर्शन के अलग-अलग चैनल्स और ऑल इंडिया रेडियो के लिए धारावाहिकों और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कर चुके है। आपके द्वारा निर्मित एक कॉमेडी धारावाहिक ''इश्क मैं लुट गए यार'' दूरदर्शन के''डी डी उर्दू चैनल'' प्रसारित हो चुका है। संपर्क - journalistrajubohra@gmail.com मोबाइल -09350824380

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button