पटना में देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली की तैयारी जोरो पर

0
43

आगामी 27 अगस्त,  को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली देश बचाओ-भाजपा भगाओ महारैली की तैयारी के लिए आज पार्टी के राज्य कार्यालय में तैयारी के लिए बनायी गई विभिन्न उप समितियों के संयोजक, सह संयोजक एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गई। इस बैठक की अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए महारैली के संयोजक मा0 विधायक इलियास हुसैन ने कहा कि 1990 से लेकर आज तक जितनी भी रैलियां हुई। यह रैली सबसे बड़ी और ऐतिहासिक होगी। यह रैली देश की अस्मिता से जुड़ी है तथा से साम्प्रदायिक शक्तियों को भगाने के लिए शंखनाद होगा। मो0 इलियास हुसैन ने विभिन्न उप समितियों के संयोजक एवं सदस्यों को अपने काम में जुट जाने को कहा।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे ने कहा कि बिहार के एक-एक कार्यकर्ता महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कस लिये हैं। राज्य ही नहीं देश के कोने-कोने से आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को सुनने के लिए भारी संख्या में पटना पहंूचेंगे। गांधी मैदान की महारैली से भाजपा-आरएसएस के खातमे का आगाज होगा और 2019 में देश के नरेन्द्र मोदी की सरकार को उतार फेका जायेगा। डा. पूर्वे ने कहा कि इस महारैली से वैसे लोग बेनकाब हो जायेंगे जो सत्ता के लोभ नीति और सिद्धांत को तिलांजलि देने का काम किया और साम्प्रदायिक शक्तियों के आगे नतमस्तक हो गये।

बैठक को संबोधित करने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कमर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम, विधायक राजेन्द्र राम, विधायक रामानुज प्रसाद, विधान पार्षद राधाचरण सेठ, पूर्व विधायक भीम यादव, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, मो0 इकबाल शमी, मनीष यादव, नन्दू यादव, पी0के0चैधरी, देवकिशुन ठाकुर, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, संजय यादव, भाई अरूण कुमार, अरविन्द कुमार सहनी, हरेराम महतो,  खुर्शीछ आलम सिद्दिकी, के0 डी0 यादव, निराला यादव, ई0 अशोक यादव, बबलू मालाकार, अभय गोस्वामी, डाॅ0 संजय बाल्मिकी, देव मुनी यादव, महताब आलम, आभा लता, विजय कुमार यादव, निरंजन कुमार चन्द्रवंशी, संजय सिंह यादव, टीपू सुलतान, रणविजय साहू, प्रमोद कुमार सिन्हा, अजीत यादव, आकाश यादव, चंदन कुमार चैधरी, ई0 नितीन कुमार, सुरेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह सहित कई राजद नेता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here