जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल सन्नी ने रविवार को पटना में  संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कहा कि जन विकास पार्टी की स्थापना इसी साल हुई है। यह विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले कलाकारों की पार्टी है। बिहार से बाहर काम कर रहे लोगों की उपेक्षा राज्य सरकार द्वारा होता रहा है। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की स्थिति बहुत ही ख़राब हो गई थी लेकिन राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बिहार का विकास करना, बिहार से पलायन को रोकना, बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देना है। पिछले 30 सालों से बिहार में रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। बिहार में एक भी नए उद्योग नहीं लगाए गए और न ही बंद पड़े उद्योग को पुनः शुरू करने का प्रयास किया गया।

साहिल सन्नी ने कहा कि हम बिहार की राजनीति से नेपोटिजम को ख़त्म करने के पक्ष में हैं। जरुरी नहीं कि नेता का बेटा ही नेता बने। सिर्फ राजनीति में ही नहीं बल्कि फिल्म उद्योग में भी नेपोटिजम का बहिष्कार जन विकास पार्टी करती है। जब बिहार और दूसरे प्रदेशों  के लोग लॉक डाउन के दौरान मुंबई में फसें थे उस समय बिहार के किसी  नेता ने आगे बढ़कर मदद नहीं की बल्कि उस समय भी कलाकार ही खड़े थे जिसका नाम सोनू सूद, विजय प्रकाश, साहिल सन्नी और पाखी हेगड़े है। वही पार्टी प्रदेश संयोजक वीरेंदर सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कलाकारों के लिए कोई स्थान नहीं है। बिहार के कलाकारों को अन्य राज्यों में जाकर काम करना पड़ता है  जहां उन्हें परेशान किया जाता है। हाल ही में बिहार से निकलकर मुंबई में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई या आत्महत्या यह पहेली अभी भी उलझी हुई है। दो महीने से पक्ष हो या विपक्ष दोनों इस मुद्दे पर पुरजोर राजनीती कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर पाखी हेगड़े ने कहा कि सुशांत की हत्या या फिर आत्महत्या ही क्यों न हो लेकिन जिस तरीके से इस मामले पर राजनीति हुई है उससे हम कलाकारों के मन में डर सा बैठ गया है। जब बड़े कलाकारों के साथ ऐसा होता है तब तो जन आंदोलन होता है और जांच एजेंसी भी हरकत में आती है। छोटे कलाकार या आम जनता के साथ इस तरह की घटना हो जाये तो कोई संज्ञान लेने वाला भी नहीं होता। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय  सचिव गणेश साहू और राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल सन्नी के अलावा प्रदेश संयोजक वीरेंदर सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर यादव, मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here