
पूर्णागिरि माता पर हिंदी फिल्म “जय माँ पूर्णागिरि” का निर्माण होगा,फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में की जाएगी
राजू बोहरा / वरिष्ठ फिल्म संवाददाता
भारतीय सिनेमा में सामाजिक फिल्मों के साथ-साथ धार्मिक फिल्मों का आकर्षण हमेशा से ही दर्शकों के बीच बना रहा है। आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी ऐसी फिल्में समय-समय पर दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती रही हैं। इसी क्रम में ”सिनेसाइन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन्स” के बैनर तले निर्माता एम.के अग्रवाल और राहुल अग्रवाल एक नई धार्मिक हिंदी फिल्म “जय माँ पूर्णागिरि” के निर्माण की तैयारी में हैं जिसके लेखक-निर्देशक चंदर बरेलवी कर रहे है।
इस फिल्म की खास बात यह होगी कि इसकी पूरी शूटिंग उत्तराखंड की मनमोहक और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर लोकेशनों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और टनकपुर में की जाएगी, जिससे फिल्म को एक भव्य और वास्तविक परिवेश मिलेगा।
लेखक-निर्देशक चंदर बरेलवी के अनुसार इस फिल्म को मधुर संगीत से सजाने की जिम्मेदारी जानीमाने संगीतकार बाबा जागीरदार निभाएंगे।
निर्माताओं का उद्देश्य इस फिल्म को उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनाना है, जिसके लिए शीघ्र ही औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
“जय माँ पूर्णागिरि” न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाएगी, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को भी बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी। माँ पूर्णागिरि का मंदिर कुमाऊँ मण्डल के जिला चम्पावत के टनकपुर शहर से 20 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में है जहा हर साल लाखो भक्त दर्शन करने आते है।






