बक्सर के जगिया गांव में गोलाबारी की घटना की जांच की राजद ने

0
34

तेवरऑनलाईन, पटना

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के जागिया ग्राम में गोलीबारी की घटना की राजद की टीम ने जाँच की। प्रदेश महासचिव  मुन्द्रिका सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को घटनास्थल का जायजा लिया और पीडि़त पक्षों से बात की। बक्सर रवाना होने से पहले टीम के सदस्यों ने पीएमसीएच जाकर इसी घटना में घायल हुए मंटू यादव एवं संजय यादव से मिलकर उनका हालचाल लिया। अस्पताल अधीक्षक से दोनों घायलों का समुचित इलाज एवं दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। प्रधान महासचिव  मुन्द्रिका सिंह यादव के नेतृत्व में गठित ग्यारह सदस्यीय जाँच टीम में नन्दकिशोर राम पूर्व विधायक,  मनीष चन्द्र यादव प्रवक्ता, बबन यादव, मो0 अनवर आलम, गणपति मण्डल, सरफराज अहमद, परशुराम ततवां सभी प्रदेश महासचिव, शेषनाथ यादव जिलाध्यक्ष बक्सर,  मधेश्वर कुशवाहा,  चन्द्रमा पाल शामिल हैं। पूरे मामले की जाँच कर टीम प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट देगी। ज्ञात हो कि गत दिनों गोलाबारी की घटना में दो लोगों की गोली लगने से मृत्यु हो गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here