बिहार में दो किसान अगवा

मुंगेर,  बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले के तेतिया बम्बर थाना क्षेत्र से अपहरणकर्ताओं ने कथित रूप से दो किसानों को अगवा कर लिया। अगवा किए गए  दोनों किसान रिश्ते में मामा और भांजा बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दो  दिन पूर्व खपरा गांव निवासी ललन यादव अपने भांजे सेफू यादव के साथ खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गए तभी चार-पांच अज्ञात लोगों ने हथियारों के बल पर उनका अपहरण कर लिया।

हवेली खड़गपुर के पुलिस उपाधीक्षक हरि प्रसाद ने शनिवार को बताया कि इन दोनों के परिजनों ने शुक्रवार शाम सम्बंधित थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने इस घटना में नक्सलियों का हाथ होने से इंकार किया है और घटना के पीछे जमीन सम्बंधी विवाद को जिम्मेदार मान रहे हैं।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा अगवा हुए लोगों की रिहाई के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here