
भाजपा नेता के बड़े भाई ने थाने में आवेदन देकर कारवाई की लगाई गुहार
लालमोहन महाराज, मुंगेर
मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीर सिंह के बड़े भाई ने अपने विपक्षी गण के विरुद्ध धरहरा थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।धरहरा भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के बड़े भाई धरहरा दक्षिण पंचायत निवासी निर्मल कुमार सिंह ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उनके गांव के विपक्षी गण स्वर्गीय वाल्मीकि सिंह के पुत्र अमृतेश कुमार सिंह उर्फ लड्डू व मालिक सिंह अपने अन्य सहयोगियों के साथ मेरे घर पर आया और मेरे घर का सामान इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया तथा जमीन की खुदाई करने का प्रयास करने लगा। मेरे द्वारा जब इस काम का विरोध किया गया तो सभी उत्तेजित होकर ईंट पत्थर चलाने लगा एवं गाली गलौज करने लगा ।मालिक सिंह तथा लड्डू सिंह के पास पिस्तौल व लाठी भी था।जिससे सभी ने मिलकर जान मारने की नीयत से मारपीट करना प्रारंभ कर दिया ।इस घटना में मयंक सिंह ,सीमा सिंह व ममता देवी जख्मी हो गई। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कराया जा रहा है। हमलावरों ने मेरे छोटे भाई धरहरा प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीर सिंह तथा मेरे पुत्र सोल्टन सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी है। मेरे घर का सारा सामान नष्ट कर दिया गया । वहीं धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है । अगामी शनिवार को धरहरा थाना में अंचल अधिकारी धरहरा की उपस्थिति में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कारवाई की जा रही है।



