मुंगेर जिला शिक्षा पदाधिकारी अश्वनी कुमार को किया सम्मानित

0
187

लालमोहन महाराज, मुंगेर। गेर में पहुंचे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मुंगेर शाखा के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अश्वनी कुमार को डायरी व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तो फिर दियारा उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक व संघ के पूर्व राज्य कार्य समिति सदस्य पंकज रंजन, उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के प्रधानाध्यापक सह संघ के राज्य पार्षद कृष्ण मुरारी, पाटम उच्च विद्यालय के जिला पार्षद राजेश कुमार, लाइब्रेरियन संतोष कुमार झा ने संयुक्त रूप से मुंगेर डी ई ओ अश्वनी कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए डायरी व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पंकज रंजन ने कहा कि शिक्षक और छात्र छात्राओं सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल कर शिक्षा पदाधिकारी कार्य संस्कृति को बेहतर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृदुभाषी व सरल स्वभाव के जिला शिक्षा पदाधिकारी से सभी को काफी उम्मीदें हैं। इस अवसर पर कार्यालय प्रधान लिपिक राजकुमार भी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here