रवितनया शर्मा की पुस्तक “द ब्यूटी ऑफ लाइफ” का विश्व पुस्तक मेले में लोकार्पण हुआ

0
36
राजू बोहरा, नई दिल्ली,
www.tewaronline.com

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रहने वाली अठ्ठारह वर्षीय लेखिका रवितनया शर्मा की पुस्तक “द ब्यूटी ऑफ लाइफ” का विमोचन दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला 2019 के लेखक मंच पर  भाषा अकादमी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से हुआ।रवितनया शर्मा की यह दूसरी पुस्तक है जबकि उनकी पहली पुस्तक का विमोचन भी विश्व पुस्तक मेला 2018 में ही हुआ था। रवितनया ने दोनों पुस्तकें अंग्रेजी में लिखी हैं। दोनों ही पुस्तकों की टाइपिंग, एडिटिंग,साज सजा स्वंय रवितनया ने की हैं।

प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती इस बात को बखूबी साबित किया है छोटी उम्र की लेखिका रवितनया शर्मा ने जिसे अपनी पहली पुस्तक” लाइफ इज़ ब्यूटीफुल” के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के हाथों फोकस हिमाचल से “वूमेन पावर अवार्ड”, और हिमाचल प्रदेश के के ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के हाथों सर्व द हयूमेनिटी संस्था से “युवा प्रतिभा सम्मान”,  हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हाथों “स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान 2018” से सम्मानित हो चुकी हैं।

रवितनया ने स्कूली शिक्षा कान्वेंट आफ जीजस एंड मैरी  चैलसी व लोरेटो कॉन्वेंट तारा हाल  शिमला से की है। वर्तमान में वह सेंट बीड्स शिमला की प्रथम वर्ष की छात्रा है। रवितनया ने यह मोटीवेशनल पुस्तक लिखी है जो हर उम्र के पाठक वर्ग के लिए उपयोगी है। लेखिका होने के साथ रवितनया को फोटोग्राफी व पेंटिंग का भी शौक है।

रवितनया जब नौ वर्ष की थी तो उसकी बनाई पेंटिंग की प्रदर्शनी कुल्लू-मनाली स्थित राॅरिक आर्ट गैलरी में लगी थी। रवितनया शर्मा राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध लेखिका कंचन शर्मा व लेखक व समाज सेवी प्रोफेसर डॉ प्रमोद शर्मा की सुपुत्री हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here