
पटना। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का शनिवार को दीघा के जनार्दन घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनार्दन घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा पुष्प-चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। दीघा के जनार्दन घाट पर स्व. रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि संपन्न हुई। उनके पुत्र चिराग पासवान ने मुखाग्नि दी। इस मौका पर राम विलास पासवान के परिवार के सदस्यों के साथ साथ बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद थे। सभी लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।