इन्फोटेन

सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित संदेशप्रद डांस-ड्रामा एवं नृत्य-नाटिका पर शानदार प्रस्तुति देकर जीता सभी का दिल

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता नई दिल्ली

प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती, आवश्यकता केवल उसे सही मंच और उचित मार्गदर्शन देने की होती है। ऐसी ही बाल प्रतिभाओं से रूबरू होने का अवसर हर वर्ष सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (सीएसओआई), चाणक्यपुरी के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले समर कैम्प कार्यक्रम में मिलता है, जहां सिविल सर्विसेज अधिकारियों के प्रतिभाशाली बच्चे अपनी रचनात्मकता और कला का अद्भुत प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष आयोजित समर कैम्प ‘मस्ती की पाठशाला’ के अंतर्गत बच्चों ने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित संदेशप्रद डांस-ड्रामा एवं नृत्य-नाटिका ‘प्रकृति बोलती है’ की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

मात्र 14 दिनों की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में तैयार किए गए इस एक घंटे के रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने अपने शानदार अभिनय, नृत्य और अभिव्यक्ति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कई प्रतिभागी बच्चों की माताओं ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

इस शो की कोरियोग्राफी एवं निर्देशन स्पेस परफॉर्मिंग आर्ट्स के संस्थापक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राजा आनंद ने किया। शो में नन्हे कलाकारों ने प्रकृति की पीड़ा, उसकी चेतावनी और उसके संरक्षण की आवश्यकता को बेहद प्रभावशाली ढंग से मंच पर जीवंत किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दर्शकों तक पहुंचाया।

समर कैम्प में भाग लेने वाले बच्चों में अबीर खुदानिया, अबीर बढ़ल, द्विजा सिंगला, जोरावर सिंह शेखावत, शिशिर, अद्वैत, शिरीष, इशानवी सूद, आशवी मिश्रा, प्रिषा वर्मा, देवांशी कुमार ,आद्या ज्योति, अदिति सिंह,शरण्या अरसिया, इवान्या अरसिया, वान्या कुमार, मानसी, महर कुमार, सागरिका मान, आन्या अग्रवाल, विहान भगत, मिराल भगत, वंशिका सिंह , सहित अनेक प्रतिभाशाली बच्चे शामिल रहे।, देवांशी कुमार ,आद्या ज्योति, अदिति सिंह,शरण्या अरसिया, इवान्या अरसिया, वान्या कुमार, मानसी, महर कुमार, सागरिका मान, आन्या अग्रवाल, विहान भगत, मिराल भगत, वंशिका सिंह , सहित अनेक प्रतिभाशाली बच्चे शामिल रहे।

raju bohra

लेखक पिछले 28 वर्षो से बतौर फ्रीलांसर फिल्म- टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं और देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओ में इनके रिपोर्ट और आलेख निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं,साथ ही देश के कई प्रमुख समाचार-पत्रिकाओं के नियमित स्तंभकार रह चुके है,पत्रकारिता के अलावा ये बतौर प्रोड्यूसर दूरदर्शन के अलग-अलग चैनल्स और ऑल इंडिया रेडियो के लिए धारावाहिकों और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कर चुके है। आपके द्वारा निर्मित एक कॉमेडी धारावाहिक ''इश्क मैं लुट गए यार'' दूरदर्शन के''डी डी उर्दू चैनल'' प्रसारित हो चुका है। संपर्क - journalistrajubohra@gmail.com मोबाइल -09350824380

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button