पहला पन्ना

दिलखुश प्रकरण में गिरफ्तारी देने धरहरा थाना पहुंचे सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता

थाना अध्यक्ष ने गिरफ्तारी से किया इंकार अपराधियों की गिरफ्तारी होगी हमारी प्राथमिकता

लालमोहन महाराज,मुंगेर

दिलखुश प्रकरण में अपराधियों को बचाने की साजिश ,क्षेत्र में बढ़ते अपराध, शराब माफियाओं के आतंक और थाने में बढ़ती दलाली के विरोध में विभिन्न दल के सैकड़ो राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुंगेर जिले के धरहरा थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने के विरोध में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के गिरफ्तार सुनिश्चित करने की माँग की ।

इसके पूर्व धरहरा के डाक बंगला चौराहा से सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव, उप प्रमुख नीरज कुमार, जन सुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गोप, आईपीपी के जिलाध्यक्ष व महागठबंधन के जमालपुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र तांती, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष संदीप यादव ,वीआईपी के युवा जिला अध्यक्ष सुमन बिंद ,सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ कालीचरण, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व संरपंच अजय कुमार चंद्रवंशी एवं पप्पी कुमार उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में मुख्य बाजार से प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी धरहरा थाना पहुंचे और अपनी गिरफ्तारी की माँग करते हुए थाना परिसर में बैठ गए। इस दौरान आंदोलनकारी “दम है कितना दमन में तेरे “देख रहे हैं देखेंगे” दिलखुश प्रकरण के दोषियों को गिरफ्तार करो ,शराब माफिया और दलालों से थाना को मुक्त करो। अभी तो यह अंगराई है आगे तेज लड़ाई है ,आदि नारे लगाए ।
इस दौरान आन्दोलनकारियो से वार्ता के दौरान थाना अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलनकारी हमारे अतिथि हैं और अपराधियों को गिरफ्तार करना हमारी प्राथमिकता है। वही उपस्थित नेताओं ने कहा कि पूर्व थाना अध्यक्ष दलालों से मिलकर धरहरा क्षेत्र को जातिय उन्माद में झोंकना चाहते थे ।दिलखुश प्रकरण जिसका स्पष्ट प्रमाण है। नेताओं ने कहा कि पूर्व थाना अध्यक्ष जिस तरह से खुद से एफआईआर लिख कर प्राथमिकी दर्ज किया, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों को थाना का संरक्षण प्राप्त है ।अगर सप्ताह के अंदर थाना अध्यक्ष ने अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की, तो हम आंदोलनकारी पुनः एसपी कार्यालय में गिरफ्तारी देने पहुंचेंगे। लेकिन किसी भी कीमत पर धरहरा की धरती को शासन प्रशासन का ऐशगाह नहीं बनने देगे ।

मौके पर रविकांत झा, कौशल किसलय यादव, मिथलेश सिह, नवीन चंद्र यादव ,मो मोकिम ,मनोज क्रांति, नकुल यादव ,मो आजम ,राकेश कुशवाहा ,पंकज यादव ,मंयक राज, अमित रंजन ,राजेश यादव, शंभू शंकर ,कंतलाल मंडल ,मनीष कुमार ,भरत यादव सहित अन्य थे।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button