पहला पन्ना

पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी” विषय पर सेमिनार एवं ‘‘उत्तराखंड महोत्सव संस्कृति सम्मान–2026’ का सफल आयोजन हुआ

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता

अमर संदेश समाचार पत्र द्वारा “ पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी” विषय पर सेमिनार तथा ‘उत्तराखंड महोत्सव संस्कृति सम्मान–2026’ का आयोजन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, पत्रकारिता एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में दुर्गा सिंह भंडारी पूर्व पूर्व अधिकारी भारत सरकार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिपाल रावत, भाजपा नेता अर्जुन राणा, एडवोकेट हरीश गोला, प्रवीण शर्मा, उद्यमी पी.सी. नैनवाल उद्यमी, मदन मोहन सती (मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार), अमर संदेश के सलाहकार महेश चंद्रा, सुप्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार वीरेंद्र सिंह राई नेगी, पूजा त्रिपाठी, रश्मि सिंह (कथक), भाजपा नेता अर्जुन सिंह राणा, कुलवंत सिंह नेगी, सोहबन सिंह, सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खुब सराहा।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह राई नेगी ने अपने लोकगीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि प्रकृति और संस्कृति एक-दूसरे से जुड़ी हैं, इसलिए पर्यावरण की रक्षा आवश्यक है। रश्मि सिंह (कथक) एवं अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ बच्चों के कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे।

सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीन एनर्जी पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे दुर्गा सिंह भंडारी ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व का मूल प्रश्न है। हमें वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत अपनाने और वृक्षारोपण को जन-अभियान बनाना होगा।”
इस मौके पर अपने संबोधन में हरिपाल रावत ने कहा, “आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।”
भाजपा नेता ने भी पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीन एनर्जी पर प्रकाश डालते हुए अर्जुन राणा ने कहा,कि “पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है। जगह-जगह सेमिनार और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।”

हरीश गोला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। प्रवीण शर्मा एवं पी.सी. नैनवाल ने भी पर्यावरण के प्रति सजग रहने, सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों को अंगवस्त्र एवं संस्कृति सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ,तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधे भी भेंट किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में नीरा झा, अनु झा एवं निम्मी ठाकुर सहित अन्य सहयोगियों का जैसे  (वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार), राजू बोहरा, दीप सिलोडी, दीप कुमार, मयंक चौहान, स्वयं चौहान एवं सुमित कुमार ,पूजा कुमारी का भी सहयोग रहा। सहयोगी संस्थाओं भारतीय जीवन बीमा निगम एवं Engineers India Limited के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

अपने संबोधन में अमर संदेश समाचार पत्र के सलाहकार महेश चंद्रा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया। अमर संदेश के संपादक अमरचंद ने भी उपस्थित अतिथियों, कलाकारों, बच्चों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो सका। इस साइज उनकी मौके पर कई कलाकारों और बच्चों को संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का बड़ी ही खूबसूरती और बड़े ही मनमोहक ढंग से मंच संचालन नीरज बावडी द्वारा किया गया।

raju bohra

लेखक पिछले 28 वर्षो से बतौर फ्रीलांसर फिल्म- टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं और देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओ में इनके रिपोर्ट और आलेख निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं,साथ ही देश के कई प्रमुख समाचार-पत्रिकाओं के नियमित स्तंभकार रह चुके है,पत्रकारिता के अलावा ये बतौर प्रोड्यूसर दूरदर्शन के अलग-अलग चैनल्स और ऑल इंडिया रेडियो के लिए धारावाहिकों और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कर चुके है। आपके द्वारा निर्मित एक कॉमेडी धारावाहिक ''इश्क मैं लुट गए यार'' दूरदर्शन के''डी डी उर्दू चैनल'' प्रसारित हो चुका है। संपर्क - journalistrajubohra@gmail.com मोबाइल -09350824380

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button