
पुलिस प्रशासन एकादश की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
लालमोहन महाराज, मुंगेर
पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर मुंगेर पुलिस लाईन के मैदान में मीडिया एकादश बनाम पुलिस प्रशासन एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें प्रशासन एकादश की टीम विजयी हुई। मैच का शुभारंभ मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व हाथ मिलाकर कराया गया।निर्धारित 12 ओवर के इस क्रिकेट मैच को लेकर हुए टॉस को जीतने के बाद मीडिया एकादश की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया । वही बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी कप्तान एसडीपीओ अभिषेक आनंद की पुलिस प्रशासन एकादश की टीम ने 12 ओवर में एक सौ 66 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वही जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य एक सौ 67 रन बनाने मैदान में उतरी मीडिया एकादश की टीम रोमांचक मुकाबले में 12 ओवर में एक सौ 61 रन ही बना पाई। इस मैच में मीडिया एकादश की टीम की ओर से अपने जमाने के रहे तेज तर्रार क्रिकेटर सह देश के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र आज के मुंगेर ब्यूरो प्रमुख लालमोहन महाराज, अमरेंद्र कुमार उर्फ सोनू झा, गौरव मिश्रा, सैफ अली,सुनील कुमार गुप्ता उर्फ जख्मी, राजन ,विशाल ,शशि कुमार , कप्तान अरुण शर्मा सहित पूरी टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। वहीं इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच बने पुलिस प्रशासन एकादश टीम के खिलाड़ी पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने 72 रनों की बेहतरीन पाली खेल कर सबों को अचंभित कर दिया। इसके अलावा उनके अच्छे क्षेत्ररक्षण व अच्छी बॉलिंग की बदौलत मीडिया एकादश की टीम की सुनिश्चित जीत पर पानी फिर गया। बहरहाल जो भी इस रोमांचक मुकाबले की चर्चा दिन भर होती रही। सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।वही जीतने वाली टीम को विजेता ट्रॉफी और उप विजेता टीम को रनर ट्रॉफी प्रदान की गई।




