बिहार की महिलाओं के लिए लड़ेंगी निर्भया का केस लड़ने वाली वकील सीमा समृद्धि

0
82

पटना। निर्भया समृद्धि ट्रस्‍ट की अध्‍यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि आगामी 9 जुलाई 2020 को पटना आयेंगी और वे महिला उत्‍पीड़न के मुद्दे पर यहां महिला विकास मंच और कुछ पीडि़तों से बातचीत करेंगी। ये जानकारी आज महिला विकास मंच की राष्‍ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने दी। उन्‍होंने कहा कि अब बिहार की उन तमाम उत्‍पीडि़त महिलाओं को न्‍याय मिलेगा, जिनके मामले प्रदेश के कोर्ट में लंबित हैं। उन्‍होंने बताया कि सीमा, निर्भया की वकील भी रह चुकी हैं। उन्‍होंने बताया कि सीमा बिहार में 2 व 3 पीडि़ता से भी मिलेंगी और महिला उत्‍पीड़न की लड़ाई कैसे लड़ी जाये इस बारे में भी विस्‍तार से चर्चा करेंगी। इसके अलावा वे महिला विकास मंच द्वारा बॉलीवुड के दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में दाखिल केस के बारे में भी वे अपने अहम सुझाव देंगी।