’भूला सको तो कहो’ में संगीतकार विक्रम एन विक्रम की मधुर धुन पर सिंगर ऋतु पाठक की गायकी का नया अंदाज

0
19

 राजू बोहरा / ब्यूरो प्रमुख दिल्ली,  जल्द ही संगीत प्रेमियों को एक नया म्यूजिक एल्बम ‘’भूला सको तो कहो’’ देखने को मिलेगा जिसमे संगीतकार विक्रम एन विक्रम की मधुर धुन पर बॉलीवुड की फेमस सिंगर ऋतु पाठक की गायकी का एक नया अंदाज संगीत प्रेमियों को देखने मिलेगा। ‘’ज्ञान लक्ष्मी प्रोडक्शन’’ द्वारा बनाई जा रही इस म्यूजिक एलबम “भूला सको तो कहो” के निर्माता रणवीर गहलोत, म्यूजिक डायरेक्टर विक्रम एन विक्रम, सिंगर ऋतु पाठक और सांग के म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर गुरदेव अनेजा है। म्यूजिक एल्बम ‘’भूला सको तो कहो’’ के सांग की लेखिका मशहूर आर.जे. रेखा है। यह सांग हाल में रिलीज उन्ही के चर्चित काव्य संग्रह “मुझसे कहते तो” से लिया गया है।

पिछले ही दिनों में इस म्यूजिक एल्बम ‘’भूला सको तो कहो’’ के सांग को बॉलीवुड की फेमस सिंगर ऋतु पाठक की खुबसूरत आवाज में मुंबई के’अशोक होंडा स्टूडियो’ मे जानेमाने म्यूजिक डायरेक्टर विक्रम एन विक्रम द्वारा रिकॉर्ड किया गया था इस मौके पर एक्ट्रेस प्रिया सिंह भी मौजूद रही। एल्बम ‘’भूला सको तो कहो’’ के सह निर्माता प्रिया इंटरप्राइजेज और आर.बी.कम्युनिकेशन है। प्रेम कहानी पर आधारित इसके वीडियो सांग की शूटिंग हाल ही हिमाचल प्रदेश के मनाली की खुबसूरत लोकेशनो में की गई  है जिसमे एक्ट्रेस प्रिया सिंह आर.जे. रेखा और मनीष त्रिपाठी ने भूमिका अदा की है। भूला सको तो कहो के वीडियो को डायरेक्टर गुरदेव अनेजा ने डायरेक्टकिया  है।

संगीतकार  विक्रम एन विक्रम म्यूजिक एल्बम ‘’भूला सको तो कहो’’ के सांग को लेकर बहुत ही उत्साहित है उन्होंने बताया की ऋतु पाठक ने यह सांग कमाल का गाया जो लोगो को बहुत पंसंद आने वाला है इसके वीडियो के पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है जो जल्दी पूरा हो जायेगा।  एल्बम ‘’भूला सको तो कहो’’  गीत के प्रोग्रामर और मास्टर मिक्सिंग अविक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here