मुंगेर जदयू जिलाध्यक्ष के पिता पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल का निधन

0
0

लालमोहन महाराज, मुंगेर

मुंगेर जदयू के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल के पिता व मुंगेर लोकसभा से तीन बार सांसद रहे 80 वर्षीय ब्रह्मानंद मंडल का निधन मंगलवार की सुबह उनके आवास मुंगेर स्थित गार्डन बाजार में हो गया।वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व सांसद मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व किया। वे 1991में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सांसद , 1999 में समता पार्टी से, 1999 से 2004 तक जेडीयू से मुंगेर के सांसद रहे। पूर्व सांसद के निधन की खबर मिलते ही दिवंगत ब्रह्मानंद मंडल के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने व श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नेताओं ,कार्यकर्ताओं , पत्रकारों, समाजसेवियों की भीड़ उमडः पड़ी। समाजसेवी प्रोफेसर राजीव नयन ने कहा कि पूर्व सांसद त्याग और बलिदान की मूर्ति थे। सांसद बनते ही मुंगेर संसदीय क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे ।मुंगेर में गंगा रेल पुल सह सड़क पुल के लिए भूख हड़ताल पर बैठने वाले सांसद दिवंगत ब्रह्मानंद मंडल की कृति अमर है । इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार लालमोहन महाराज, जद यू नेता बटेश्वर प्रसाद सिंह , धरहरा प्रखंड के मोहनपुर निवासी लक्ष्मीकांत सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास मंडल ,मुनीलाल मंडल, नवीन सिंह ,कृष्णनंदन मंडल भाजपा नेत्री अंजू भारद्वाज, शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार ने दिवंगत सांसद ब्रह्मानंद मंडल के पार्थिव शरीर का दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here