मुंगेर पुलिस ने आधा दर्जन अपराधियों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किया गिरफ्तार

0
129

लालमोहन महाराज,मुंगेर। मुंगेर पुलिस को उस समय सफलता मिली जब बरियापुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला के समीप अवैध आग्नेयास्त्र के साथ छह अपराधियों को धर दबोचा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला के समीप एक अर्ध निर्मित मकान में आधे दर्जन अपराध कर्मी अवैध आग्नेय अस्त्रों के साथ अपराध की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही मुंगेर पुलिस कप्तान जे जे रेड्डी के निर्देश पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने मकान की घेराबंदी कर सभी अपराध कर्मियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। अपराध कर्मियों के पास से एक देसी पिस्टल मैगजीन सहित, दो देसी कट्टा, एक पीस पिस्टल मैगजीन , 26 पीस गोली, ₹4720 नगद राशि, पांच मोबाइल व 3 बाइक बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराध कर्मी सभी बरियारपुर थाना क्षेत्र के सिटटू कुमार यादव, भोला सिंह, फंटूश कुमार ,विक्रम यादव ,मोहित कुमार, रोहित कुमार शामिल है। विक्रम यादव पर कई संगीन मामले के कांड दर्ज हैं । भोला सिंह ,फंटूश कुमार रोहित कुमार, सिटटू कुमार यादव पर भी मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here