मुंगेर में भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस

0
60

लालमोहन महाराज, मुंगेर। मुंगेर के अटल चौक से भाजपाइयों ने मौन जुलूस निकालकर 14 अगस्त 1947 में हुए देश के बंटवारे की त्रासदी को याद दिलाया। अटल चौक पर हाथों में तिरंगा लिए पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल, सौरभ कुमार, मोहन वर्मा, कृष्णा मंडल, आनंद प्रकाश उर्फ सोमू सिन्हा ,भाजपा नेत्री बेबी चंकी, आशुतोष कुमार ,अजीत कुमार उर्फ छोटू ,निशुतोष कुमार निशु सहित दर्जनों भाजपाइयों ने हाथ में तिरंगे लेकर मौन जुलूस में शामिल हुए। इसके बाद शहर के विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए पोलो मैदान पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर निशब्द जुलूस निकाला गया है। 14 अगस्त 1947 के दिन ही देश का विभाजन हुआ था। विभाजन के क्रम में देश की छाती पर पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान के रूप में दो टुकड़े उभर कर आए ।इसमें कितने लोगों का पलायन हुआ ,निरीह लोग मारे गए, कितने लोग देश छोड़ कर चले गए। मौन जुलूस के माध्यम से देश के युवाओं को यह बताने का दिन है कि किस तरह एक व्यक्ति के कुर्सी के लोभ में किस तरह देश बंट जाता है। बिहार में भी आज कुर्सी के लोभ में ही भयावह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने युवाओं को देश के विभाजन के समय हुई त्रासदी से सबक लेते हुए राज्य और देश हित में बड़े कदम उठाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here