पहला पन्ना

मुंगेर में रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न डीएम-एसपी रहे मौजूद,ड्रोन से की गई निगरानी

लालमोहन महाराज,मुंगेर

मुंगेर में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर श्रीरामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के कोड़ा मैदान स्थित महावीर मंदिर परिसर से ध्वजा के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा मंसरी तल्ले, कोर्णाक मोड़ और अंबे चौक होते हुए वापस कोड़ा मैदान पहुंची, और फिर शादीपुर की ओर बढ़ी।

शादीपुर से यह यात्रा बेकापुर, मुख्य बाजार, एक नंबर ट्रैफिक, महावीर स्थान, बड़ी बाजार और कस्तुरवा वाटर होते हुए वापस कोड़ा मैदान पहुंची। यहां हनुमान पाठ के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जो सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना।

शोभायात्रा में शामिल महिलाएं
शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद , मुंगेर एस डी एम कुमार अभिषेक ,एस डीपीओ सदर मुंगेर अभिषेक आनंद, पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र पाठक,सोनू कुमार,कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबी कांत कच्छप,कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ,मुंगेर एस सी एस टी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश , महिला थानाध्यक्ष कृति कुमारी स्वयं यात्रा मार्ग पर मौजूद रहकर हर पल की निगरानी कर रहे थे। इससे लोगों में सुरक्षा का भाव और विश्वास बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात थे। घरों की छतों पर भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए थे। ड्रोन कैमरों और फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी।

श्रीरामनवमी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अनुशासन और समन्वय का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिसमें यात्रा मार्ग की सजावट और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं।

यात्रा के दौरान कई स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए थे, जहाँ प्रसाद के रूप में खीर, ठंडा पानी और शर्बत वितरित किया जा रहा था। निशा आंकार कलाकुंज द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गईं। इसके अतिरिक्त, महिलाओं और युवतियों ने भी अखाड़े का प्रदर्शन किया। वहीं शोभा यात्रा को सफल बनाने में लोजपा नेता दिनेश चौरसिया,राजद नेता आदर्श राजा,भाजपा नेता संजीव मंडल,आशुतोष कुमार सहित अन्य समाज सेवियों ने अहम भूमिका निभाई।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button