सुशांत सिंह राजपुत फिल्म सिटी के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी: डॉ. अरुण कुमार

0
44

एक ओर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत को न्याय दिलाने के लिए देशभर में आवाज उठ रही है तो दूसरी तरफ बिहार में सुशांत सिंह राजपुत के नाम पर फिल्मी सिटी का निर्माण करने के लिए भी आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन का कमान संभालने वाले भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार ने    सुल्तानगंज में फ़िल्म सिटी का शिलान्यास करते हुये कहा  कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक ही इस फिल्म सिटी का निर्माण होगा और इसके लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार जब उनसे सुशांत सिंह राजपुत से मुलाकात हुई थी तब फिजिक्स के क्वांटम थ्योरी पर चर्चा कर रहे थे। मैंने उन्हें कहा भी था कि आप फिल्मों में क्यों जा रहे हैं। तो उन्होंने बताया था कि फिल्म उनका पैशन हैं। वह एक प्रतिभाशाली नौजवान था।

डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मुंबई फिल्म नगरी पर गुंडों और राजनीतिज्ञों का गठजोड़ काबिज हैं। देश के दूसरे हिस्से के प्रतिभाओं को वे वहां पर जमने नहीं नहीं देते हैं। रजनीकांत दक्षिण भारत के सुपर स्टार हैं। इन लोगों ने उन्हें भी बॉलीवुड में पैर जमाने नहीं दिया। इसी तरह सुशांत सिंह राजपुत के खिलाफ भी यह लॉबी काम करती रही। इस फिल्म सिटी के निर्माँण के बाद बिहार के प्रतिभाओं को बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पटना में सुशांत सिंह राजपुत के मामले को लेकर राजीव नगर थाने में केस तक दर्ज नहीं किया जा रहा था। बाद मे जब बिहार के लोग लगातार सुशांत सिंह राजपुत के लिए न्याय की आवाज उठाते रहे तब संजय झा के कहने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगा कि केस दर्ज किया जाना चाहिए। फिर केस दर्ज किया गया। लेकिन जिस तरह से मुंबई पुलिस इस मामले में रुख अपनाये हुये वह उचित नहीं है। मुंबई पुलिस से उम्मीद भी नहीं की जा सकती है कि वह बॉलीवुड के माफियाओं को नेताओं के गठजोड़ के खिलाफ कोई ठोस कदम उठा पाएगी। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुशांत सिंह राजपुत की मामले की जांच नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी से कराने की मांग करता हूं। जब तक सुशांत सिंह राजपुत को न्याय नहीं मिल जाता हम लड़ाई जारी रखेंगे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, डॉ. अरुण कुमार, सलाहकार समिति के सदस्य आशुतोष पाठक, प्रदेश अध्यक्ष रेणु कुशवाहा समेत कई लोग  मौजूद थे।