
आर एस सिने विजन ने किया भव्य संगीतमय कार्यक्रम का सफल आयोजन
राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता
पूर्वी दिल्ली स्थित एसएसएस स्टूडियो में आर एस सिने विजन के बैनर तले प्रोड्यूसर एवं ऑर्गेनाइजर रूपल संधू द्वारा एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। संगीत और सुरों से सजी इस यादगार शाम में दिल्ली एवं एनसीआर के अनेक प्रतिभाशाली गायक-गायिकाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अपनी मधुर आवाज़ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ये शाम अयांश चौधरी के नाम” शीर्षक से आयोजित इस लाइव म्यूजिक शो में कई चर्चित और उभरते कलाकारों ने मंच साझा किया। कार्यक्रम में ईशा सक्सेना, तिलक खेरा, हुमा खान, लव चौधरी, गुरु लोमास, एंजेल सपना, कविता अरोड़ा, बैजनाथ जी, राजू शील, दीप्ति चौधरी, वाजिद अली, राजा भार्गव, बाबू खान, ऋषि गुरु, मोहन धवन और रतना सिंह सहित अनेक गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में गायिका ईशा सक्सेना और गायक तिलक खेरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हुमा खान एवं कविता अरोड़ा ने मुख्य संरक्षक के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विशेष अतिथियों में अभिनेता जुनैद खान, टीसी चौहान तथा राजा भार्गव शामिल रहे।
कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण इसकी शानदार मंच संचालन व्यवस्था रही। प्रसिद्ध अभिनेता एवं एंकर सतीश पासी ने अपने प्रभावशाली और जीवंत संचालन से पूरे आयोजन में ऊर्जा का संचार किया तथा दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। उनकी सहज शैली और बेहतरीन प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।
संगीत, मनोरंजन और कला के सुंदर संगम से सजे इस कार्यक्रम ने न केवल कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि संगीत प्रेमियों को भी एक यादगार सांस्कृतिक संध्या का आनंद प्रदान किया। आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों और अतिथियों ने रूपल संधू तथा आर एस सिने विजन की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
journalistrajubohra@gmai;.com
संपर्क सूत्र-9350824380







