पहला पन्ना

पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं– ए आई जे

लालमोहन महाराज, मुंगेर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर पटना में बुद्धवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एकत्रित प्रदर्शनकारियों द्वारा जगह जगह पत्रकारों के साथ मारपीट किया गया ।

पत्रकारों पर हुए इस कायराना हमले पर भारतीय पत्रकार संघ ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है।पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना को लेकर देश के प्रतिष्ठित दैनिक समाचारपत्र आज के मुंगेर ब्यूरो प्रमुख,वरिष्ठ पत्रकार सह ए आई जे के प्रदेश अध्यक्ष लालमोहन महाराज और ए आई जे के मुंगेर जिलाध्यक्ष पत्रकार योग चैतन्य ने संयुक्त रूप से कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन आम आदमी का मौलिक अधिकार है।लेकिन प्रदर्शन के दौरान समाचार संकलन कर रहे निहत्थे पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी,मारपीट और उनके जरूरी समानों को क्षतिग्रस्त करना कहीं से लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता है।इस लिए ऐसी आपराधिक घटनाओं का भारतीय पत्रकार संघ कड़े शब्दों में निंदा करती है और पत्रकारों पर हमला करने वालों को चिन्हित कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग सरकार से करती है।
सनद रहे कि नेट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के बाद पुनः पटना में आइसा के बैनर तले एकत्रित हुए उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा बड़ा बवाल मचाया गया।इस दौरान उपद्रवियों ने मीडिया कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया ।
जिसमें समाचार संकलन कर रहे पत्रकारों के साथ मारपीट की गई और उनके माइक,कैमरा को भी छीन कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button