पहला पन्ना

प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों सहित पुलिस बलों को किया गया सम्मानित

लालमोहन महाराज, मुंगेर.मुंगेर पुलिस लाइन में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों का सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त,डी एम,एस पी और डीआईजी ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

शुक्रवार की शाम मुहर्रम, दुर्गा पूजा, चेहल्लुम ,दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा में विधि व्यवस्था का साधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए जाने को लेकर ड्यूटी में तैनात अपना फर्ज बखूबी निभाने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त दया निधान पांडे, डीआईजी संजय कुमार ,जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, एसपी जे जे रेड्डी,ए एसपी अभियान कुणाल कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम में एडीएम अमरेंद्र शाही, खड्गपुर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार झा, तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार ,भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता विवेक सुंगध ,ए एस पी अभियान कुणाल कुमार ,कई प्रखंडों के बीडीओ, सीओ सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों व एक दर्जन पुलिस बल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वही पुलिस पदाधिकारी में खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार, तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त दया निधान पांडेय ने मुंगेर एसपी और डीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन में पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के लोग एक साथ बैठे हैं।उन्होंने कहा कि जिले में सभी पर्व व त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है। वहीं डीएम नवीन कुमार ने कहा कि विगत 2 वर्षों के दौरान मुंगेर में अधिकारियों के बीच अच्छे तालमेल की वजह से हर क्षेत्र में कार्य किया गया है। पर्व त्योहारों में भी अच्छे तालमेल की वजह से देश भर में विख्यात माने जाने वाला मुंगेर दुर्गा विसर्जन कराने में पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई है।

वही डीआईजी संजय कुमार ने कहा कि जिले में दुर्गा पूजा, मुहर्रम और काली पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ । जिसमे आप लोगो की भागीदारी बहुत ही अच्छी थी। उन्होंने कहा कि संयम ,समझदारी और आत्मबल का प्रयोग कर आदमी अपने अपने आप को विधि व्यवस्था को संभालने में समक्ष हो पाता है।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button