
फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप-25 होंगे सम्मानित
कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नेतृत्व, नवाचार और जनविश्वास जैसे मानकों के आधार पर देशभर के 100 पुलिस अधिकारियों का चयन
नई दिल्ली: फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है। राष्ट्रीय स्तर पर किए गए इस सर्वेक्षण में उन पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने प्रभावी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनोन्मुख पुलिसिंग, नवाचार और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से अपने क्षेत्रों में सुरक्षा तथा जनविश्वास का वातावरण मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
किसी भी विकसित और समृद्ध समाज की महत्वपूर्ण पहचान उसके नागरिकों में सुरक्षा, न्याय और कानून के प्रति विश्वास की भावना होती है। नागरिक जब स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं, तभी शिक्षा, व्यापार, उद्योग, निवेश और सामाजिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होता है। ऐसे में प्रभावी कानून व्यवस्था किसी भी राज्य और जिले के समग्र विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है।
जिला पुलिस का नेतृत्व करने वाले एसपी, एसएसपी, डीसीपी, पुलिस कमिश्नर अथवा समकक्ष पदों पर तैनात अधिकारी कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर और संगठित अपराध से मुकाबला, यातायात प्रबंधन तथा आपात एवं संकट की परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एक प्रभावी पुलिस कप्तान की भूमिका केवल अपराधियों पर नियंत्रण तक सीमित नहीं होती। पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता बनाना भी उनके नेतृत्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल, पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यशैली, जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग, त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील प्रशासन किसी जिले में सुरक्षित एवं सकारात्मक माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार ने कहा कि सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता के अपने मूल उद्देश्य के अनुरूप फेम इंडिया प्रत्येक वर्ष ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों और जनसेवकों के कार्यों को सामने लाने का प्रयास करता है, जिन्होंने अपनी कार्यशैली और नेतृत्व से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। इसी क्रम में इस वर्ष देशभर में प्रभावी पुलिस नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का चयन किया गया है।
उन्होंने कहा कि देशभर में बड़ी संख्या में जिला पुलिस प्रमुख और पुलिस इकाइयों के प्रमुख अधिकारी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे व्यापक स्तर पर कार्यरत अधिकारियों में से केवल 100 नामों का चयन करना चुनौतीपूर्ण और बहुस्तरीय प्रक्रिया रही।
सर्वेक्षण के प्रथम चरण में फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों, प्रशासनिक स्रोतों, मीडिया रिपोर्टों, विशेषज्ञों की राय, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं तथा क्षेत्रीय स्तर से प्राप्त फीडबैक के आधार पर देश के 100 प्रमुख पुलिस अधिकारियों की पहचान की। चयन के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेह एवं पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, सजगता एवं संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क, प्रबुद्ध व्यक्तियों की राय तथा मीडिया और सार्वजनिक छवि जैसे प्रमुख मानकों को ध्यान में रखा गया।
इन मानकों पर विस्तृत मूल्यांकन के बाद चयनित 100 अधिकारियों को विभिन्न राज्यों और IPS कैडरों के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट अधिकारियों को पहचान देना नहीं है, बल्कि देशभर में प्रभावी पुलिस नेतृत्व और जनोन्मुख पुलिसिंग के सफल मॉडलों को सामने लाना भी है।
फेम इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंह ने कहा कि यह सर्वेक्षण एक सतत प्रक्रिया है और अधिकारियों के कार्यों एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन आगे भी जारी रहेगा। इसी अध्ययन के अगले चरण में चयनित 100 अधिकारियों में से देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों की विशेष सूची तैयार की जाएगी, जिसे फेम इंडिया के आगामी अंक में प्रकाशित किया जाएगा। इन शीर्ष 25 अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे इस सर्वेक्षण को अधिक व्यापक और बहुआयामी बनाने के लिए एशिया पोस्ट का सहयोग लिया गया है।
राज्यवार एवं कैडर के आधार पर चयनित 100 पुलिस कप्तान
AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर आदि)
अनंत मित्तल, डॉ. जी.वी. सुंदीप चक्रवर्ती, राहूल अलवाल, रोहित राजवीर सिंह, शशांक जायसवाल, संजीव कुमार यादव और तनु श्री।
आंध्र प्रदेश
अधिराज सिंह राणा, शेल्के नचिकेत विश्वनाथ, तुषार दूडी और वी. हर्षवर्धन राजू।
असम–मेघालय
गौरव अभिजीत दिलीप, नुमल महट्टा, पंकज यादव, पार्थ प्रतिम दास, वी.वी. राकेश रेड्डी पी. और विवेक सिएम।
बिहार
अम्बरीश राहुल, स्वीटी सहरावत, नवजोत सिमी, परिचय कुमार, प्रेरणा कुमार, सुशील कुमार और विश्वजीत दयाल।
छत्तीसगढ़
प्रशांत कुमार ठाकुर, राय गौरव रामप्रवेश और रॉबिन्सन गुरिया।
गुजरात
डॉ. हर्षदकुमार के. पटेल, डॉ. जगदीश चावड़ा और विजय जे. पटेल।
हरियाणा
अदिति सिंह, अंशु सिंगला, दीपक जेवरिया और लोगेश कुमार पी।
हिमाचल प्रदेश
बलबीर सिंह, गौरव सिंह, इल्मा फरोज़ और शिवानी मेहला।
झारखंड
अनुदीप सिंह, हृदिप पी. जनार्दन, डॉ. बिमल कुमार, प्रभात कुमार और श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे।
कर्नाटक
बिंदु मणि, डॉ. अरुण के., मल्लिकार्जुन बालदंडी और मुथाराजू एम।
केरल
आर. आनंद, साबू मैथ्यू के.एम. और विजय भारत रेड्डी।
मध्य प्रदेश
समीर सौरभ, संपत उपाध्याय और श्रद्धा तिवारी।
महाराष्ट्र
कृषिकेश रावले, नीति पुडी रश्मिता राव, सोमय मुंडे और नितिन दत्तात्रय बागटे।
मणिपुर–त्रिपुरा
क्ष. शिवकांता सिंह, मौर्य कृष्णा सी. और शंकर देबनाथ।
नागालैंड
डॉ. प्रीतपाल कौर और एस. वेसुप्रा केज़ो।
ओडिशा
अमृतपाल कौर, गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र, जगमोहन मीणा और प्रतीक सिंह।
पंजाब
गुरप्रीत सिंह भुल्लर, कंवरदीप कौर, मनिंदर सिंह, संदीप मलिक और एस. गुरबंस सिंह बैंस।
राजस्थान
अभिषेक शिवहरे, डॉ. अमृता दुहन, मृदुल कच्छवाह, प्रवीण नायक नूनावत, रंजीता शर्मा और शैलेंद्र सिंह इंदौलिया।
सिक्किम
लाल बहादुर छेत्री और नकुल प्रधान।
तमिलनाडु
डॉ. के. महेश्वरी और जी. चंदीश, IPS।
तेलंगाना
खरे किरण प्रभाकर, पोथाराजू साई चैतन्य और श्रीबाला बी।
उत्तर प्रदेश
आकाश पटेल, अनुराग आर्या, अपर्णा रजत कौशिक, दीक्षा शर्मा, डॉ. कौस्तुभ, इलामारन जी., के.के. बिश्नोई, प्राची सिंह, डॉ. इराज राजा और सर्वानंद टी।
उत्तराखंड
चंद्रशेखर घोडके, सर्वेश पंवार और सुरजीत सिंह पंवार।
पश्चिम बंगाल
पापिया सुल्ताना, वाई. रघुवंशी और मिस पुष्पा।
फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के अनुसार, सर्वेक्षण के अगले चरण में इन 100 अधिकारियों के प्रदर्शन का और विस्तृत मूल्यांकन कर देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों का चयन किया जाएगा। इन अधिकारियों की विशेष उपलब्धियों और कार्यशैली को फेम इंडिया के आगामी अंक में प्रमुखता से प्रकाशित करने के साथ उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।




