रूट लेवल

मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया

लालमोहन महाराज, मुंगेर

मुंगेर में शीतलहर एवं बढ़ते ठंड को देखते हुए रविवार को जिलापदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा शहर के एम डबल्यू हाई स्कूल चुरंबा के निकट स्वयं जा कर जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया।
समाज कल्याण विभाग अंतर्गत क्रियान्वित वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी द्वारा लगभग एक सौ नि:सहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, मुंगेर भुवन कुमार एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी दीपक कुमार एवं गौरव कुमार आदि मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने कहा के जिले में बढ़ते ठंड को देखते हुए लगातार गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किया जा रहा है। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे स्थलों का चयन कर गरीब असहाय लोगों को चिन्हित करें ताकि उन्हें भी कंबल दिया जा सके। उन्होंने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल के वितरण के साथ अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है।
ठंड के दौरान प्रत्येक चौक चौराहों एवं रैन बसेरा में अलाव हेतु लकड़ी भी गिराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड में वृद्धि के मद्देनजर आमजनों विशेष तौर पर नि:सहाय, वृद्ध, दिव्यांगजनों सहित अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को सहयोग पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज लगभग एक सौ जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों द्वारा भी गरीब निःसहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरित किया जा रहा है।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button