
मुख्यमंत्री आज मुंगेर जिले की जनता से संवाद कर समस्याओं से होंगे रूबरू
लालमोहन महाराज,मुंगेर
सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कल पहली बार अपने गृह जिला मुंगेर आ रहें हैं। उनके आने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी सतर्कता और सजगता के साथ चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की है। माननीय कल तारापुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और सीधे जिले की जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे।
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि कल माननीय मुख्यमंत्री का तारापुर में आगमन होने जा रहा है, जहां वो विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। तारापुर सिंचाई भवन स्थित मुख्य सभा स्थल पर वो जिले के जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब माननीय मुख्य मंत्री यहां सीधे जनता से संवाद करेंगे। स्थानीय लोगों सहित जिले भर की जनता में काफ़ी हर्ष है तथा यहां उनका जोरदार अभिनंदन सह सम्मान किया जाएगा। जन संवाद को लेकर स्थानीय जनता एवं जिले के लोगों में भी काफ़ी हर्ष और उम्मीद लगीं है के पहली बार अपने गृह जिला माननीय मुख्य मंत्री आमजन की समस्याओं को सुनेंगे तथा कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जिले के तमाम जनता से अपील करते हुए कहा है कि आप सभी हजारों की संख्या में उपस्थित होकर माननीय मुख्य मंत्री का स्वागत करें तथा अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं। इधर उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सर्वप्रथम असरगंज प्रखंड के बैजलपुर में माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ हीं ढ़ोल पहाड़ी को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने हेतु ढ़ोल पहाड़ी स्थित मंदिर प्रांगण में इकोटूरिज्म का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री का तारापुर स्थित अतिथि गृह सिंचाई भवन में आमजन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा तथा वहीं उनके द्वारा आमजन की समस्याओं से सीधे जन संवाद भी किया जाएगा। माननीय तेलडीहा मंदिर मंे पूजा अर्चना करेंगे तथा वहां से माहपुर में आयोजित यज्ञ में हिस्सा लेते हुए, वहीं पर बने हेलीपैड से पुनः पटना के लिए हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था हेतु सभी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद पहली बार माननीय मुख्य मंत्री अपने गृह जिला आ रहें हैं। उनके आगमन को लेकर लोगों में भी काफी हर्ष देखा जा रहा है।


