अग्रहन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने नवीन 

0
21

वहीं विश्वजीत कुमार सिंह बने सचिव

लालमोहन महाराज,मुंगेर

मुंगेर जिले के अग्रहन गांव में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।अग्रहन दुर्गा स्थान के प्रांगण में हुई बैठक में सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने विगत वर्ष बनाई गई कमिटि को भंग करते हुए नई कमिटि का गठन किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीण कुंदन कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रसाद सिंह, पंकज कुमार ,संजय सिंह, सन्नी सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बारी  बारी से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा संचालन के लिए सुव्यवस्थित कमिटि का होना अनिवार्य है। सर्वसम्मति से ग्रामीणों के द्वारा पुरानी कमिटि को भंग करने के बाद  नई कमिटि के अध्यक्ष  नवीन चंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष उपेंद्र रजक, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, सचिव विश्वजीत कुमार सिंह, उप सचिव राहुल कुमार सिंह  बनाए गए। वही निगरानी समिति में मुनचुन कुमार सिंह, भैरव कुमार सिंह, चितरंजन कुमार सिंह, राजेश ठाकुर ,मुकेश कुमार सिंह, मन्नू कुमार सिंह को शामिल किया गया। वही दुर्गा पूजा समिति  अग्रहन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन चंद्र सिंह व सचिव विश्वजीत कुमार सिंह सहित नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी और निगरानी समिति के सदस्यों ने आम जनों से दुर्गा पूजा आपसी भाईचारा कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण  वातावरण  में मनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here