कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय द्वारा की गई भोजपुरी7 म्यूजिक की शुरुआत

0
1

बिहार में जल्द सेंसर बोर्ड व फ़िल्म पॉलिसी का निर्माण,भोजपुरी 7 के लॉन्चिंग पर कला संस्कृति मंत्री ने की घोषणा

 बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय द्वारा भोजपुरी7 म्यूजिक की शुरुआत आज पटना के एक होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान केक काट कर की गई। कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह व कला संस्कृति से जुड़े शहर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय मौजूद रहें व अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरी 7 के साथ मेरी सुभकामनाएँ हैं। ये अच्छे अच्छे कंटेंट दर्शको तक उपलब्ध करवाती रहे।  सूबे में कला संस्कृति के बढाबा वाले मुद्दे पर कहा कि बहुत ही जल्द हम तमाम छोटे बड़े कलाकारों संग मीटिंग करेंगे व क्षेत्रीय भाषा के फिल्मो के विकास के लिए कदम उठाएंगे। फ़िल्म सेंसर बोर्ड का निर्माण व फ़िल्म पॉलिसी पर बहुत जल्द बिहार सरकार लागू करेगी। वर्तमान सरकार सूबे के कलाकारों व कला से जुड़े हुए लोगो के लिए काफी सजग है।
कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह भी मौजूद रहें। गुंजन सिंह ने मीडिया संबोधन में कहा कि भोजपुरी 7 म्यूजिक की शुरुआत हमारे गाने से हुई भोजपुरी 7 से जुड़ कर मैं काफी उत्साहित हूं। इस म्यूजिक चैनल के माध्यम से भोजपुरी फिल्मों व गानो को नई ऊंचाई मिलेगी। कई बेहतरीन प्रोजेक्ट के साथ भोजपुरी 7 धमाल मचाने वाली है। दर्शको से अनुरोध है आप लोग भोजपुरी 7 व आज रिलीज हुए हमारे इस गाने को भरपूर प्यार दें ताकि हम ऐसे ही आपका खूब मनोरंजन करते रहेंगे।
भोजपुरी 7 के निदेशक ने कहा पूरे विश्व मे सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी है। भाषा मे मिठास के साथ- साथ इसकी संस्कृति भी समृद्ध है साथ ही बोलने वाले लोग बड़े प्यारे हैं। यहाँ काफी संभावनाएं हैं जिसको जमीन पे उतारने के लिए मैने भोजपुरी 7 की शुरुआत की। बेहतरीन गाने, उम्दा कंटेंट के साथ वर्ल्डवाइड फिल्मे बनाने का मेरा मकसद जरूर कामयाब होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here