पहला पन्ना

कोलकाता एयरपोर्ट पर समाजसेवी एवं व्यापारी कुलदीप माइती का भव्य स्वागत

बेरोजगार युवाओं को रोजगार और शिक्षा उपलब्ध कराने का किया वादा

अमरनाथ,कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता पर बुधवार को समाजसेवी, उद्योगपति एवं जननेता कुलदीप माइती का समर्थकों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन पर लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कुलदीप माइती ने कहा, “मैं भगवान भोलेनाथ और मां गंगा के दर्शन करके कोलकाता लौटा हूं। मैं कोलकाता की पवित्र धरती और जनता-जनार्दन को प्रणाम करता हूं।”
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “15 अगस्त नजदीक आ चुका है। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि अपने-अपने घर, गली, मोहल्ले और कार्यालय में तिरंगा फहराने का संकल्प लें। सभी को जय हिंद, जय भारत।”
माइती ने बंगाल के विकास और जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आने वाले समय में बेरोजगार युवाओं को रोजगार और शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी युवा शिक्षा और रोजगार से वंचित न रहे। इसके लिए जल्द ही कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।”
उन्होंने राज्य की वर्तमान सरकार के कार्यों की भी सराहना की। माइती ने कहा कि “नई सरकार बंगाल में बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं सरकार के जनकल्याणकारी प्रयासों को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि बंगाल प्रगति के पथ पर और आगे बढ़ेगा।”
कुलदीप माइती के स्वागत के दौरान एयरपोर्ट परिसर में समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उन्होंने जनता के बीच रहकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और युवाओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार के अवसर सृजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button