तीन चरणों में होगा बिहार विधानसभा का चुनाव, 10 नंबर को आएगा परिणाम

0
40

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की घोषणा कर दी गयी है। चुनाव तीन चरणों में  होगा। पहला 28 अक्बूटबर, दूसरा चरण 3 नबंवर और तीसरा चरण 7 नबंवर को होगा। 10 नंवबर की  वोटो की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे। बिहार विधानसभा 2020 चुनाव की घोषणा करते हुये मुख्यचुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि  28 अक्टूबर को पहल चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 15  जिलों की 78 सीटों पर चुनाव  होंगे और 10 नवंबर को परिणाम की घोषणा  की कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज से आचार संहिता भी लागू हो गया है।

मुख्यचुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। प्रति बूथ 1000 मतदाता होंगो। यह कोविड समय का पहला चुनाव होगा। डोर टू डोर कंपेन के दौरान भी प्रत्याशी पांच लोगों के साथ के साथ नहीं घूम पाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भी खासा ध्याना रखा जाएगा। किसी भी तरह की उकसावे वाली या फिर समाज विऱोधी खबर चलाने की स्थिति में उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here