
दो दिवसीय डांस फेस्टिवल आह्वान-2026 का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियममें होगा
राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति, परंपराओं और समकालीन नृत्य कला के अनूठे संगम के रूप में ‘आह्वान-2026’ भारतीय समकालीन नृत्य महोत्सव का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। महोत्सव का निर्देशन प्रसिद्ध कला निर्देशक राजा आनंद कर रहे हैं। स्पेस परफॉर्मिंग आर्ट्स के द्वारा आयोजित इस डांस महोत्सव की थीम ‘अनुष्ठान-जहां संस्कृतियां मिलती हैं’ रखी गई है।
इस महोत्सव की थीम ‘अनुष्ठान-जहां संस्कृतियां मिलती हैं’ रखी गई है। दो दिवसीय महोत्सव में भारतीय एवं समकालीन नृत्य शैलियों की आठ विशेष प्रस्तुतियां होंगी। प्रत्येक दिन चार प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकार भारतीय परंपराओं, सांस्कृतिक विविधता, आस्था और सामूहिक विरासत को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इसका उद्देश्य पारंपरिक कलाओं और आधुनिक अभिव्यक्ति के बीच संवाद स्थापित करना तथा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में गुरु बी. जगदीशन, गुरु संतोष नायर और गुरु किशोर शर्मा सहित कला एवं संस्कृति क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। 25 अक्टूबर को भारती कुक्कल, अंजिना राजगोपाल और सुमन डूंगा की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की उपमहानिदेशक मनीषा स्वामी विशिष्ट अतिथि होंगी।
स्पेस परफॉर्मिंग आर्ट्स, सीएसओआई और आर्ट्स नॉर्वे के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। यह आयोजन नृत्य के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने और भारतीय कला की समकालीन अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गत वर्ष भी इस भारतीय समकालीन नृत्य महोत्सव का सफल आयोजन हो चुका है।






