पहला पन्ना

मुंगेर में रामनवमी एवं दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

लालमोहन महाराज, मुंगेर

रामनवमी एवं दुर्गा पूजा विसर्जन को भक्तिपूर्ण माहौल में शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। हर पर्व की तरह इस पर्व को भी गंगा जमुनी तहजीब के माहौल में सम्पन्न कराने के लिए गुरुवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो पूरे शहर एवं जमालपुर में भ्रमण किया। आमलोगों को पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद सहित अन्य उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि रामनवमी एवं दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर आज शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है जो मुंगेर सहित जमालपुर में भ्रमण कर आमजन से पर्व को भक्तिपूर्ण माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि वैसे तों मुंगेर जिला गंगा जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध रहा है और आमजन का भी इसमें भरपूर सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने इस पर्व को भी शान्ति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु सभी लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा की सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही पुलिस गस्ती एवं क्यूआरटी की टीम भी लगातार सभी पंडालों में गश्ती करतीं रहेगी। पूजा पंडालों में सीसीटीवी भी संस्थापित किए गए हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकें। उन्होंने कहा की उन्माद फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगाह है। विसर्जन के दिन भी पुरे शोभा यात्रा का वीडियो रिकॉर्डिंग तथा ड्रोन कैमरे से नजर रखा जाएगा। नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है। यदि किसी भी प्रकार की कोई सूचना अथवा जानकारी प्राप्त हो तो सीधे नियंत्रण कक्ष अथवा जिलाधिकारी या पुलिस अधीक्षक के मोबाईल पर भी सूचना जरूर दें। कानून अपने हाथ में न लें। जिला एवं पुलिस प्रशासन आप सबों के साथ है, आप सभी भी जिला एवं पुलिस प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग दें।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button