पहला पन्ना

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मुंगेर के पूर्व विधायक प्रणव यादव का होगा भव्य स्वागत: अमरीश चंद्र सिंह

लालमोहन महाराज,मुंगेर
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अमरीश चंद्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह ने कहा कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुंगेर के पूर्व विधायक प्रणव यादव का पटना से बेगूसराय के रास्ते मुंगेर आगमन होने जा रहा है।
इस अवसर पर मुंगेर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष के मुंगेर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
विभिन्न चौराहों पर बनेंगे तोरण द्वार
जिला महामंत्री ने बताया कि स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर के प्रमुख स्थलों जैसे मंगल बाजार, पंडित दीनदयाल चौक, विजय चौक और राजेंद्र चौक सहित विभिन्न जगहों पर भव्य तोरण द्वार (स्वागत द्वार) बनाए गए हैं। इन प्रमुख जगहों पर स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की देखरेख में फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी
इस पूरे स्वागत कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से शंभू शरण राय, आनंद प्रकाश सिन्हा और पूर्व जिला महामंत्री अमरीश चंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में आयोजित होगा। यह स्वागत समारोह शाम 4 बजे से 7:00 बजे तक अनवरत चलेगा।
जिला महामंत्री अमरीश चंद्र सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा के अध्यक्षों और समस्त राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर इस भव्य स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाएं।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button