पहला पन्ना

मुंगेर में अवैध आग्नेयास्त्र के कारोबार के आरोप में एक गिरफ्तार

मृतक लगभग 6 माह से काफी डिप्रेशन में था. संभवत यह आत्महत्या हो सकता है-एस पी

लालमोहन महाराज ,मुंगेर
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि विगत 18 जून को मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टहरनी घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना अध्यक्ष कस्टहरनी घाट के पास पहुंचे तो पाया कि एक व्यक्ति का शव गंगा नदी के किनारे पड़ा है .शव को देखने से प्रथम दृष्टया गोली मारकर शव को फेंक देना प्रतीत होना पाया गया .शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मुंगेर भेजा गया. पूछताछ एवं जांच से मृतक की पहचान पूरब सराय थाना क्षेत्र के मुर्गिया चक निवासी मो कमरुद्दीन के पुत्र मो रुस्तम के रूप में की गई. मृतक के पिता मो कमरुद्दीन के लिखित आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया.एसपी ने बताया कि कांड के उद्भेदन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुंगेर सह ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन मुंगेर के नेतृत्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ,जिला आसूचना इकाई टीम के प्रभारी पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार मुंगेर और सशस्त्र बल के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अजय ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह पूरब सराय थाना अंतर्गत मुर्गियां चक में बाल काटने का सैलून चलाता है. उक्त सैलून में ही अपने सहयोगी के साथ मिलकर मृतक मो रुस्तम को एक देसी पिस्टल एवं एक कारतूस 37 हजार रुपए में बेचा था. गिरफ्तार अभियुक्त के दावों की पुष्टि तकनीकी अनुसंधान में आए तथ्यों से भी की गई एवं सत्य पाया गया. हथियार के खरीद फरोख्त में सम्मिलित अन्य तस्कर की पहचान कर ली गई है एवं उसकी गिरफ्तारी तथा अन्य हथियारों की बरामद की हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है. एसपी ने कहा कि 20 जून को गंगा नदी के कस्टहरनी घाट के पास मिले मृतक के शव के पास गोताखोर द्वारा एक देशी पिस्तौल को बरामद किया गया था .जिसे गोताखोर द्वारा थानाध्यक्ष मुफस्सिल को सुपुर्द किया गया था . गिरफ्तार अभियुक्त के समक्ष जब देसी पिस्टल को प्रस्तुत किया गया तो उसके द्वारा यह बात स्वीकार की गई कि यही वह हथियार है जिसको उसने अपने साथी के साथ मिलकर मृतक को 37 हजार में बेचा था. अभियुक्त से जब पैसे के लेनदेन संबंधित जानकारी ली गई तो बताएं कि मृतक के पास डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसा का भुगतान हथियार की एवज में किया गया था. गिरफ्तार अभियुक्त एवं उसके साथी के विरुद्ध हथियार की तस्करी के आरोप में पूरबसराय थाना में 57 /25 के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया है. उक्त दोनों कांडों का अनुसंधान विशेष टीम गठित कर किया जा रहा है .अन्य संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियारों की बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कांड में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अजय ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक देसी पिस्टल व एक मोबाइल बरामद किया गया है. पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए

एसपी ने कहा कि मृतक लगभग 6 माह से काफी डिप्रेशन में था. मृतक किसी लड़की से शादी करना चाहता था .लेकिन परिवार के विरोध से वह शादी नहीं कर पा रहा था. एसपी ने कहा कि वह नशा भी करता था .परिवार एवं दोस्तों से पूछताछ और अनुसंधान के बाद लगता है कि यह आत्महत्या हो सकता है. हालांकि अभी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है इसके बाद ही स्पष्ट पता चल पाएगा .

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button