मुंगेर में गुरु पूर्णिमा पर सदकर्मा आश्रम में संपन्न हुआ यज्ञ हवन

0
35

लालमोहन महाराज,मुंगेर .गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर बुधवार को सीताकुंड डीह स्थित ओम सदकर्मा आश्रम न्यास समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय पूजा अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजन किया गया। स्वामी जी के सानिध्य में आश्रम के पुरोहित के द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से ओमकारेश्वर भगवान शिव के ओम स्वरूप तथा ओंकार वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। स्वामी जी के सानिध्य में आश्रम में आए श्रद्धालु विकासशील इंसान पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविंद निषाद उर्फ मुन्ना जी, मुंगेर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या यादव, क्रांति परिवर्तन जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ गुंजन यादव तथा संस्था की महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष शबनम कुमारी ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का शुभारंभ किया। तदोपरांत आश्रम में पूजा अनुष्ठान संपन्न करा रहे पुरोहित ने वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ हवन संपन्न कराया। मौके पर सोनू कुमार, मोनू कुमार, पिंकी सिंह, वैष्णवी सिंह, लूना देवी, ललन प्रसाद सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here