ग़ाज़ियाबाद की विदुशी यादव बनी मिस इंडिया वुमन ऑफ डिग्निटी 2022 की विजेता

0
37

राजू बोहरा /विशेष संवाददाता, नई दिल्ली

पिछले ही सप्ताह 27 मई 2022 को दिल्ली का लीला एंबिएंस होटल ख़बरों का केंद्र बना रहा। इस 5 सितारा होटल मैं आदरणीय अनु मलिक द्वारा संचालित मिस इंडिया: वुमन ऑफ डिग्निटी 2022 कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश की विदुषी यादव फर्स्ट रनर अप बनी और साथ ही में उन्होंने मिस फ़ोटोजेनिक का ख़िताब भी अपने नाम किया। विदुषी यादव मुंबई के सुप्रसिद्ध अभिनेता व फ़िल्म निर्माता श्री रवि यादव की बेटी हैं जो रवि पिक्चर्स के संस्थापक हैं। देश भर से करीब 3000 लड़कियाँ चुनी गई थीं उनमें से 1st रनरअप आने पर विदुशी यादव ने कहा कि ये उनके माता पिता, परिवारजनों व बड़ों का आशीर्वाद है।

विदुशी मुंबई में रहकर बीएमएम की पढ़ाई कर रही हैं और आने वाले समय में इसी क्षेत्र में रहकर देश का नाम विश्व स्तर पर ऊँचा करने का उनका इरादा है। साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए भी अपना समय दे रही हैं और देना चाहती हैं। उनके पिता श्री रवि यादव ने कहा कि बचपन से ही विदुषी अपने नाम के अनुसार कार्य कर रही हैं। वो अनेक बार स्कूल,  कालेज स्तर पर होनी वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं। उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी कविता पाठ के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

मिस इंडिया वुमन ऑफ डिग्निटी कार्यक्रम में कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता बल्कि महिलाओं को एक मंच दिया जाता है। इसके निर्माता ओलिव स्क्वाड प्रोडक्शंस ने शहीदों की पत्नियों, वीर नारियों को ये आयोजन समर्पित किया है । इस पीजेंट को कोरियोग्राफ किया था श्रीमती रिहाना मास्सम ने, आधिकारिक ग्रूमर श्रीमती मनीषा यादव हैं, श्रीमती रिंकी राजपूत परियोजना प्रबंधक हैं, श्रीमती इंद्राणी गिक्को वरिष्ठ सहयोगी हैं और श्रीमती अर्चना बंसल शो की निर्देशक हैं। विदुशी यादव ने अन्नू मालिक जी सहित शो के सभी आयोजको व स्पॉन्सर्स का धन्यवाद किया।

विशेष- (अपनी ग्रूमर व मार्गदर्शक श्रीमती मनीषा यादव का विदुशी ने विषेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि मनीषा जी ने कदम कदम पर उन्हें हौसला और मार्गदर्शन दिया जिसके लिए मैं दिल से उनकी आभारी हूँ) विदुषी के परिवारजनों ने व ग़ज़ियाबाबाद के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने 29 मई की शाम, जीतकर घर पहुंचने के बाद, विदुषी का भव्य स्वागत किया और उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए उसे आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here