“मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तीसरा इंडियन स्टार्स अवार्ड” व “ग्लोबल इंडिया डिवाइन” सौन्दर्य प्रतियोगिता 2021

0
42

राजू बोहरा @ तेवरऑनलाइन डॉटकॉम ब्यूरो, नई दिल्ली

“मुंबई ग्लोबल” साप्ताहिक पत्र समूह द्वारा आयोजित “इंडियन स्टार्स अवार्ड” का तीसरा सीजन (2021) गत् दिन द क्लब, डी० एन० नगर, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई में सितारों की जगमगाहट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के साथ एक नेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट (राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता) का भी शुभारंभ किया गया। “ग्लोबल इंडिया डिवाइन” शीर्षक से आरम्भ इस सौंदर्य प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों की युवतियों/महिलाओं ने भाग लिया। मुंबई ग्लोबल साप्ताहिक पत्र समूह के प्रकाशक सम्पादक राजकुमार तिवारी इन दोनों ही कार्यक्रमों के आयोजक थे।

“इंडियन स्टार्स अवार्ड” में प्रख्यात निर्माता निर्देशक अभिनेता धीरज कुमार, भजन सम्राट के रूप में जन जन में लोकप्रिय प्रसिद्ध गायक व अभिनेता अनूप जलोटा तथा गुजरे ज़माने के सर्वाधिक लोकप्रिय बाल कलाकार / कॉमेडियन जूनियर महमूद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस क्रम में वरिष्ठ अभिनेता व गायक अरूण बक्शी, अभिनेता पंकज बेरी, विनीत शर्मा, हितेन तेजवानी, अभिनेत्री सोनिका गिल व पायल घोष एवं हास्य कलाकार सुनील पाल को भी अवार्ड प्रदान किया गया।     “ग्लोबल इंडिया डिवाइन”  सौन्दर्य प्रतिस्पर्द्धा दो श्रेणियों में आयोजित की गई, एक मिसेज और दूसरी मिस श्रेणी। मुंबई की शिखा खान को “मिसेज ग्लोबल इंडिया डिवाइन 2021” घोषित किया गया। शिखा के मस्तक पर एक शानदार चाँदी के रंग का ताज पहना कर सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में फर्स्ट रनर का ब्यूटी क्राउन मुंबई की बबिता ठाकुर के सिर पर पहनाया गया। सेकंड रनर बनीं हैदराबाद की सुदिप्ता पांडा। मिसेज क्लास में उप विजेता के रूप में सब टाइटल क्राउन प्राप्त करनेवाली थीं उड़ीसा की सुरंजिता राणा, छत्तीसगढ़ की निशा सोनी सत्पथी और दिल्ली की इबराना खातून।

“मिस ग्लोबल इंडिया डिवाइन 2021” श्रेणी में विजेता का ताज कानपुर (उत्तर प्रदेश) तनिशा गुप्ता को पहनाया गया। फर्स्ट रनर का क्राउन उड़ीसा की संस्कृति समल तथा सेकंड रनर का ताज पश्चिम बंगाल की मिष्टी बनर्जी के सिर पर सजाया गया। इस श्रेणी में उप विजेता के रूप में सब टाइटल क्राउन उड़ीसा की वन्दना प्रधान, नयी दिल्ली की आरुषि चौधरी और उत्तर प्रदेश की राना खान को प्रदान किया गया।

“इंडियन स्टार्स अवार्ड 2021” और “ग्लोबल इंडिया डिवाइन 2021” ब्यूटी कॉन्टेस्ट में तकनीकी टीम इस प्रकार थी : आयोजक राजकुमार तिवारी, सह- आयोजक अमित गुप्ता। जूरी सदस्य — ‘दिल का क्या कसूर ?’ फेम अभिनेता पृथ्वी, अभिनेत्री आरती नागपाल, डॉ० अजय सहाय और परिन सोमानी। मीडिया व पब्लिसिटी प्रभारी उमेश सिंह चंदेल। फैशन डिजाइनर नुपूर सिन्हा एवं सरला पांडेय और एंकर सिमरन आहूजा। शो डायरेक्टर रईस खान, शो ग्रूमर खुशबू शेख। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पधारी ब्रह्मपुर (उड़ीसा) की अनिता पात्रा को इस शो का नेशनल ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। मुंबई की मॉडल और  इस कार्यक्रम की शो स्टॉपर सुजाता मिश्रा को महाराष्ट्र प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। परिपूर्णतः यह रंगारंग शो पूरी तरह सफल रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here