पहला पन्ना

मोहनपुर के प्राचीन पुस्तकालय में अवैध कब्जा का मामला पहुंचा धरहरा थाना

लालमोहन महाराज,मुंगेर

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव के काली मंदिर के प्रांगण में अवस्थित प्राचीन पुस्तकालय के अतिक्रमण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर मोहनपुर गांव के ग्रामीण दर्जनों गमीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन धरहरा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार को सौंपा है। वहीं थाना अध्यक्ष मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए काली मंदिर के प्रांगण में अवस्थित प्राचीन पुस्तकालय पहुंचकर जांच पड़ताल किया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु विरोध कर रहे काली पूजा समिति के सदस्यों व प्राचीन पुस्तकालय में चला रहे आंगनबाड़ी केंद्र संचालक को थाने में उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखने को कहा है। विरोध कर रहे काली पूजा समिति के रितेश कुमार सिंह ,मनजीत सिंह, नटवर सिंह , सुंजीत सिंह, बंटी सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि काली स्थान प्रांगण में आगामी 8 नवंबर से लगने वाले मेला कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने में काफी दिक्कत होगी। काली पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने पुराने जर्जर पुस्तकालय में चल रहे अवैध रूप से आंगनबाड़ी केंद्र को हटा कर अन्यत्र चलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्राचीन जर्जर पुस्तकालय में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। प्राचीन पुस्तकालय भवन अत्यंत जर्जर है। काली पूजा समिति मोहनपुर के अनुमति के बगैर अवैध रूप से कब्जा जमा कर केंद्र संख्या 103 की आंगनवाड़ी सेविका के पति चतुर्भुज सिंह के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि काली स्थान की पूजा सामग्री या अन्य जरूरी सामानों को अवैध कब्जाधारी प्राचीन पुस्तकालय में रखते नहीं देते हैं। काली स्थान पूजा समिति के सदस्यों का विचार है कि इस प्राचीन और जर्जर पुस्तकालय को हटाकर मंदिर के बगल में एक भवन बनाए जाने से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। बहरहाल जो भी हो कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से दोनों पक्षों को धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने धरहरा थाने में पहुंचकर अपना-अपना पक्ष रखने को कहा है।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button