‘राष्ट्रीय मानव पार्टी’ भी दिल्ली, झारखंड और महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा के चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी
राजू बोहरा @ वरिष्ठ संवाददाता, नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2024, ”राष्ट्रीय मानव पार्टी” (R.M.P) दिल्ली, झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा के चुनावों में बड़ी संख्या में अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह जानकारी (R.M.P) ”राष्ट्रीय मानव पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी ने नई दिल्ली में अपने मुख्यालय में एक ताजा बातचीत और मुलाकात दी।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव अब खत्म हो चुके है और इसके बाद अब आगे तीन राज्यों दिल्ली, झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा के चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। इस बार इन तीनो ही राज्यों दिल्ली, झारखंड और महाराष्ट्र में बड़ी-बड़ी पार्टियों के साथ साथ एक नई पार्टी’ (R.M.P) ”राष्ट्रीय मानव पार्टी” भी जोरशोर से अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में तो वह अधिक से अधिक विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्यासी उत्तर सकती है।
राष्ट्रीय महासचिव बी एस चौहान ने बताया की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी जी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओ ने इस पर जोरशोर से कार्य आरम्भ भी कर दिया है। गौरतलब है की इस नयी पार्टी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित एक बड़ी प्रेस वार्ता कर इसकी विधिवत घोषणा की थी और उस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी के साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस प्रेस सम्मलेन में सम्मलित थे। राष्ट्रीय मानव पार्टी को चुनाव आयोग ने “नागरिक” चुनाव चिन्ह आबंटित किया है।