संयुक्त विकास पार्टी ने किया 243 सीटों पर लड़ने का ऐलान

0
183
संयुक्त विकास पार्टी

पटना। बिहार प्रदेश के  अध्यक्ष राज नारायण पासवान के नेतृत्व में संयुक्त विकास पार्टी ने बिहार विधान सभा की सभी 243 सीटों पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है। इस लेकर वालमी स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में पार्टी जिले भर से आये  हुये पदाधिकारियों वह कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा,बेरोजगारी, किसान विरोधी किसान बिल से उपजी परिस्थितियों, महिलाओं की सुरक्षा, गरीबी और स्वास्थ्य सेवाओं पर गहन चर्चा के बाद  राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने के फैसला लिया गया।

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज नारायण पासवान ने कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कारोना काल में लोगों को सही से न तो स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पा रही है, और न ही रोजगार। लोग भूखमरी के शिकार हो चुके हैं। गरीबी ने लोगों को जकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा को तो पहले से ही चौपट किया जा चुका है। वर्तमान सरकार से त्रस्त बिहार के लोग बदलाव चाह रहे है। हमलोग बिहार के प्रत्येक सीट पर उम्मीदवार उतार कर बदलाव की दिशा में मजबूत कदम उठाने जा रहे हैं।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शादिक राईन ने कहा कि बिहार में पार्टी का संगठन तेजी से खड़ा हुआ है। बिहार के वर्तमान हालात को देखते हुये लोगों की उम्मीद संयुक्त विकास पार्टी से बढ़ी है। बिहार में एक विकल्प के तौर पर हमलोग अपनी पार्टी को पेश कर रहे हैं और लोग भी हमलोगों को इसी रूप में स्वीकार कर रहे हैं।

बिहार के प्रदेश महासचिव सुबोध गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों ने वर्तमान सरकार को हटाने का फैसला कर लिया है। संयुक्त विकास पार्टी लगातार लोगों के बीच सक्रिय है। लोगों के बीच पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। हर तबके लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

बिहार के चुनाव प्रभारी हरि किशन यादव ने बताया  कि अभी सभी सीटों के लिए उम्मीदावारों का बायोडाटा आना शुरु हो गया है। सभी सीटों से उम्मीदवारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। हमलोग स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों का चयन करने पर जोर दे रहे है। इस अवसर पर जदयू के चून्नू यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने संयुक्त विकास पार्टी की सदस्यता ली। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ आजाद पासवान, प्रदेश सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रधान महासचिव राजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर चौधरी, प्रदेश प्रधान महासचिव राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here