पहला पन्ना

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर एसबीआई द्वारा “अटल काव्यांजलि” का सफल आयोजन

अमरनाथ, मुंबई
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एसबीआई, आणंद आरबीओ द्वारा “अटल काव्यांजलि” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, आणंद के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न बैंकों एवं सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वर्ष भर विभिन्न स्तरों पर “अटल काव्यांजलि” प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया गया है। आणंद में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा।

कार्यक्रम में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) श्री संजीव पाण्डेय, बैंक ऑफ़ इंडिया के राजभाषा प्रबंधक श्री किशोर सोनार, केंद्रीय विद्यालय के हिंदी अध्यापक श्री दिनेश सिंह तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा के राजभाषा अधिकारी एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, आणंद के सदस्य सचिव श्री अनुराग आनंद की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई के शाखा प्रबंधक श्री धवल परमार ने की।

यह आयोजन मातृभाषा के प्रति सम्मान, हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा साहित्यिक चेतना के संवर्धन की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button