
अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक में मुंगेर एस पी ने पुलिस पदाधिकारियों की जमकर ली क्लास
लालमोहन महाराज,मुंगेर
मुंगेर स्थित संग्रहालय सभागार में अपराध नियंत्रण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के आलोक में एस पी सैयद इमरान मसूद ने अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,सभी थाना अध्यक्षों अंचल पुलिस निरीक्षकों व पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी को अपराध अनुसंधान नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में एस पी ने आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के आलोक में आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मई 2026 में प्रतिवेदन का थाना वार समीक्षा किया गया। वही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना अध्यक्षों को इस संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में एस पी ने चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर की स्थापना करने, अग्रिम दिए गए लक्ष्य के आलोक में कांडों के निष्पादन करने, एससी एस टी शीर्ष में प्रतिवेदित कांडों का 60 दिनों के अंदर निष्पादन करने, विगत एक सप्ताह के अंदर सभी अंचल पुलिस निरीक्षक को पॉकेट डिस्पोजल कांडों का पूर्ण रूप से निष्पादन करने, लोक शिकायत मामलों में संबंधित परिवाद पत्रों के निष्पादन में गति लाने, जख्म जांच ,पोस्टमार्टम ,एफएसएल हेतु लंबित कांडों की विवरणी उपलब्ध कराए जाने ,गृह भेदन , चोरी लूट,डकैती एवं हत्या की घटनाओं की रोकथाम हेतु, अपराध के मुख्य शीर्ष हत्या, लूट ,डकैती, बलात्कार पुलिस पर हमला, एससी-एसटी आदि कांड के वांछितों की गिरफ्तारी एवं कांडों का निष्पादन, वारंट इश्तिहार कुर्ती के निष्पादन व तामिला की समीक्षा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।




