पहला पन्ना

तिहाड़ में हुनर का जलवा: ‘स्किल टैलेंट हंट-2026’ के ग्रैंड फिनाले में बंदियों ने बिखेरा रंग

आर्ट क्रिएशंस कल्चरल सोसाइटी इससे पहले ‘तिहाड़ आइडल’ के विभिन्न सीजन भी आयोजित कर चुकी है

Raju Bohra / Senior Correspondent

नई दिल्ली, 27 सितंबर। दिल्ली जेल प्रशासन एवं एनजीओ आर्ट क्रिएशंस कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सेंट्रल जेल नंबर 8/9, तिहाड़ में ‘तिहाड़ स्किल टैलेंट हंट-2026’ का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। कार्यक्रम का संदेश ‘हुनर से उड़ान, स्किल से पहचान, भविष्य की ओर नई पहचान’ रहा।

करीब 20 दिनों तक चले इस प्रतिभा खोज आयोजन में बंदियों ने गायन, नृत्य, वाद्य संगीत, चित्रकला, कविता पाठ और अभिनय जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का विजेताओं के रूप में चयन किया गया।
प्रतिभाओं के आकलन के लिए पंजाबी पॉप गायक भूपेंद्र सिंह भूपी, पार्श्व गायक दीपक राणा, गायिका खुशबू लता,

चरणजीत साकला तथा मेंटर साजिद अली और मनीष ठाकुर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त महानिदेशक पंकज कुमार (आईएएस) और उप महानिदेशक कुलदीप सिंह (दानिक्स) उपस्थित रहे। महानिदेशक (जेल) आनंद मोहन (आईपीएस) ने अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पंकज कुमार एवं कुलदीप सिंह ने तिहाड़ जेल परिसर में पुस्तकालय का उद्घाटन किया तथा वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन सेंट्रल जेल 8/9 के अधीक्षक धीरज माथुर एवं जेल अधिकारियों की देखरेख में हुआ।

कार्यक्रम में स्काई हाइट ग्लोबल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन मनोज कुमार, म्यूजिक वन रिकॉर्ड्स तथा रेंट एन राइड चित्राका ई-बाइक के विजय सिंह का सहयोग रहा। आर्ट क्रिएशंस कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष नरेश बैसला एवं महासचिव रचना जैन ने बताया कि संस्था इससे पहले ‘तिहाड़ आइडल’ के विभिन्न सीजन भी आयोजित कर चुकी है। कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर आयुष बैसला थे।

raju bohra

लेखक पिछले 28 वर्षो से बतौर फ्रीलांसर फिल्म- टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं और देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओ में इनके रिपोर्ट और आलेख निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं,साथ ही देश के कई प्रमुख समाचार-पत्रिकाओं के नियमित स्तंभकार रह चुके है,पत्रकारिता के अलावा ये बतौर प्रोड्यूसर दूरदर्शन के अलग-अलग चैनल्स और ऑल इंडिया रेडियो के लिए धारावाहिकों और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कर चुके है। आपके द्वारा निर्मित एक कॉमेडी धारावाहिक ''इश्क मैं लुट गए यार'' दूरदर्शन के''डी डी उर्दू चैनल'' प्रसारित हो चुका है। संपर्क - journalistrajubohra@gmail.com मोबाइल -09350824380

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button