
उत्तराखंड की बेटी अभिनेत्री एवं एंकर आयुषी जुयाल बतौर एंकर अपने टैलेंट की चमक अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई के शो में भी बिखेरेगी
- राजू बोहरा / वरिष्ठ फिल्म संवाददाता, नई दिल्ली
आयुषी जुयाल का नाम आज किसी खास परिचय का मोहताज नहीं है। आयुषी जुयाल उत्तराखंड की एक जानीमानी अभिनेत्री और एंकर हैं जिन्होंने अपने उत्कृष्ट अभिनय कौशल और एंकरिंग कला से मनोरंजन जगत में एक खास पहचान बनाई है। वो देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल की बेटी है और वह पौड़ी गढ़वाल की बहू होने का गौरव भी रखती हैं। आयुषी अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई हैं और अपने काम के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दुनिया भर में प्रोत्साहित करती हैं।
आयुषी ने कई उत्तराखंडी फिल्मों और गानों में काम किया है, जो दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुके हैं। उनका लोकप्रिय गाना घुघुती जिसे मशहूर गायक किशन महिपाल ने गाया है जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा गया है। उन्होंने दद्दी कु बक्सा जैसी चर्चित फिल्मों में शानदार अभिनय किया है और उनकी आगामी फिल्म ”मिशन देवभूमि” का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके ये प्रोजेक्ट्स उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने और बढ़ावा देने का बेहतरीन उदाहरण हैं।
अभिनय के अलावा आयुषी अपनी बेहतरीन एंकरिंग के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी होस्टिंग का अंदाज अनोखा और दर्शकों से जुड़ने की उनकी कला बेमिसाल है। उन्होंने पूरे भारत में कई बड़े इवेंट्स होस्ट किए हैं और अपनी एंकरिंग से हर जगह प्रशंसा बटोरी है। हाल ही में, उन्होंने 14वें महाकौथिग नोएडा 2024 में मुख्य एंकर के रूप में काम किया, जहां उनके शानदार प्रदर्शन ने उनकी प्रतिभा को और अधिक स्थापित किया।
अब आयुषी जुयाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। वह जल्द ही दुबई में एक महत्वपूर्ण परफॉर्मेंस देने जा रही हैं। यह उनके करियर का एक बड़ा मील का पत्थर है जो यह दर्शाता है कि वह उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए कितनी समर्पित हैं।
आयुषी जुअयाल की यात्रा उनके अद्वितीय कौशल, मेहनत और अपनी जड़ों के प्रति गहरे प्रेम की कहानी है। वह न केवल उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं की एक सशक्त प्रतिनिधि हैं, बल्कि उन लोगों के लिए प्रेरणा भी हैं, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। अपनी देवप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल की पहचान के साथ। यह बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री और एंकर हर मंच पर अपनी टैलेंट की चमक बिखेर रही हैं और उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। 14वें महाकौथिग के बाद आयुषी बड़ा शो एक गोवा और एक चंडीगढ़ में भी होस्ट कर चुकी है।